व्हॉट्सएप में होगा बड़ा बदलाव, तीन नए फीचर्स को कंपनी जल्द कर सकती है लॉन्च
व्हाट्स जल्द ही तीन नए फीचर्स को लॉन्च कर सकती है, इनमें ‘वॉयस टू वीडियो स्विच’, ‘अबाउट अस’ और ‘ग्रुप कॉल’ शामिल हैं।
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। विश्व के सबसे लोकप्रिय मैसेंजिंग एप में से एक व्हॉट्सएप को भारत में करीब 200 मिलियन यूजर्स रोज इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक स्वामित्व वाली कंपनी की लोकप्रियता न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में है। छोटे व्यापारियों के लिए व्हॉट्सएप ने हाल ही में एक अलग एप लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी ने यूपीआई पेमेंट फीचर को भी लॉन्च किया है। व्हॉट्सएप कई नए फीचर्स को अपने बीटा प्रोग्राम में टेस्ट कर रही है। गूगल प्ले स्टोर पर व्हॉट्सएप का बीटा वर्जन डाउनलोड करने के बाद यूजर इन फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। जानतें हैं वो से नए फीचर्स हैं जिन्हें व्हॉट्सएप जल्द लॉन्च कर सकता है।
ग्रुप कॉल और वीडियो चैट
व्हॉट्सएप की सबसे बड़ी कमियों में से एक इसका ग्रुप ऑडियो और वीडियो कॉल को स्पोर्ट नहीं करना है। यूजर्स व्हॉट्सएप ग्रप में वीडियो या ऑडियो कॉल का इस्तेमाल नहीं कर सकते। व्हॉट्सएप पर एक से ज्यादा यूजर्स को कॉल नहीं किया जा सकता है, लेकिन व्हॉट्सएप जल्द ही ग्रुप कॉलिंग फीचर ला सकता है। व्हॉट्सएप के बीटा वर्जन 2.18.39 में एक नया फीचर जोड़ा गया है, जहां ग्रुप में मौजूद सदस्यों के सामने फोन और वीडियो कॉल का बटन दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर एक से ज्यादा सदस्य को ग्रुप कॉल के लिए इनवाइट कर सकते हैं। कितने यूजर्स को इनवाइट किया जा सकता है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
अबाउट अस (about us)
बीटा वर्जन 2.18.54 में देखा इस फीचर को देखा गया है। व्हॉट्सएप जल्द ही ‘अबाउट अस’ फीचर लॉन्च कर सकता है। इस फीचर की मदद से किसी भी व्हॉट्सएप ग्रुप में संबंधित जानकारी डाली जा सकती है। यूजर्स, ग्रुप में जाकर ‘अबाउट अस’ को एडिट कर सकते हैं। हालांकि ग्रुप की जानकारी को कोन बदल सकता है, इसका पूरा कंट्रोल ग्रुप एडमिन के पास होगा।
वॉयस टू वीडियो स्विच
इस फीचर को फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। इस फीचर में अब यूजर ऑडियो कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच कर सकेंगे। इसके अलावा व्हॉट्सएप ने ‘@’ मेंशन बटन भी जारी किया है। इस बटन की मदद से यूजर उन मैसेजस को आसानी से पढ़ सकते जिन्हे वो पढ़ नहीं पाए हों। बटन पर टैप करने के बाद यूज़र्स किसी ग्रुप में उन्हें टैग किया हुआ मेसेज पढ़ सकेंगे। ये फीचर अभी आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन कंपनी जल्द इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू कर सकती है।
यह भी पढ़ें:
लो बैटरी की परेशानी से निजात दिलाएंगे ये तरीके, घंटो बढ़ा सकते हैं बैकअप
फोन के चोरी होने या खो जाने पर इस तरह करें अपने व्हॉट्सएप अकाउंट को रिकवर
फोटो और वीडियो के डिलीट होने पर न हों परेशान, ये एप्स करेंगे आपकी मदद