iPhone यूजर्स के लिए जारी हुआ WhatsApp का नया अपडेट, ये होंगे बड़े बदलाव
iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट स्टेबल वर्जन में दिया गया है। अगर आप इसका बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसका स्टेबल वर्जन डाउनलोड करना होगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp ने iPhone प्लेटफॉर्म के लिए नया वर्जन जारी किया है। यह अपडेट 2.19.110 है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं। iPhone यूजर्स के लिए यह अपडेट स्टेबल वर्जन में दिया गया है। अगर आप इसका बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इसका स्टेबल वर्जन डाउनलोड करना होगा। इस अपडेट के अलावा कंपनी ने iCloud बैकअप ट्रबलशूटिंग में यूजर्स की मदद के लिए नया सपोर्ट पेज भी जारी किया है।
जानें क्या मिलेगा WhatsApp में नया: iPhone प्लेटफॉर्म पर WhatsApp का नया अपडेट कई बदलाव लेकर आएगा। इसमें म्यूटेड चैट्स के लिए डिस्प्ले नोटिफिकेशन बैज दिखाई नहीं देगा। नया अपडेट इन्हें हाइड कर देगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आपने कोई चैट म्यूट कर दी है तो आपको इसका कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आएगा। इसके साथ ही किसी भी मीडिया को एडिट करते समय जर्स नए स्टीकर्स, इमोजी को सही तरीके से प्लेस कर पाएं इसकी भी गाइडलाइन दी गई है।
WABetaInfo कि रिपोर्ट के अनुसार, इस अपडेट में ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग को भी जोड़ा गया है। इसे इस वर्ष भारत में रोलआउट किया गया था। इससे पहले तक यूजर्स को ग्रुप सेटिंग्स में Nobody का विकल्प दिया जाता था। लेकिन अब से उन्हें My Contacts Except का विकल्प दिया जा रहा है। इस विकल्प के तहत यूजर्स उन कॉन्टैक्ट को चुन सकते हैं जो आपको किसी ग्रुप में न जोड़ पाएं।
जानें फीचर की डिटेल्स: यह फीचर Blacklist Contact है। इस फीचर के तहत यूजर्स उन कॉन्टैक्टस को ब्लैकलिस्ट कर पाएंगे जो उन्हें अनवॉन्टेड ग्रुप में जोड़ते हैं। यह नया फीचर iOS में WhatsApp वर्जन 2.19.110.20 (सभी यूजर्स के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है) और एंड्रॉइड में 2.19.298 वर्जन में रोलआउट किया गया है। अगर आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन में WhatsApp अपडेट करना होगा।