विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp पर मैसेज भेजने का बदल जाएगा अंदाज, इन यूजर्स के लिए पेश हुआ नया की-बोर्ड डिजाइन

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Sun, 11 Jun 2023 01:57 PM (IST)

whatsapp Redesigned keyboard वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह नया अपडेट आपके काम का हो सकता है। वॉट्सऐप के ...और पढ़ें

whatsapp Redesigned keyboard For Android Beta Users Know Latest Update
whatsapp Redesigned keyboard For Android Beta Users Know Latest Update

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये अपडेट आपके काम का हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप सेटिंग में एक नए ऑप्शन को जोड़ा था। आईओएस यूजर्स के लिए ग्रुप सेटिंग का नया ऑप्शन ग्रुप के दूसरे पार्टिसिपेंट्स को भी नए मेंबर जोड़ने की सुविधा देगा। वहीं अब नया अपडेट वॉट्सऐप के एंड्रॉइड यूजर्स के लिए आ रहा है।

किन यूजर्स के लिए पेश हुआ है वॉट्सऐप का नया अपडेट?

दरअसल वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट wabetainfo की एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नए रिडिजाइन्ड कीबोर्ड पर काम कर रही है।

मालूम हो कि ऐप पर यूजर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने रिडिजाइन्ड जीआईएफ और स्टीकर पिकर की सुविधा आईओएस यूजर्स के लिए पेश कर रही है। इसी कड़ी में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी इस तरह का नया अपडेट लाया जा रहा है। wabetainfo ने वॉट्सऐप के नए अपडेट को रिपोर्ट करते हुए एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

रिडिजाइन्ड कीबोर्ड को कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

wabetainfo की इस रिपोर्ट की मानें तो वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉइड 2.23.12.13 अपडेट के साथ रिडिजाइन्ड कीबोर्ड को पाया जा सकता है।

वॉट्सऐप के एंड्रॉइड बीटा यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से ऐप को अपडेट कर सकते हैं। बता दें, यह फीचर अभी केवल कुछ ही बीटा टेस्टर्स के लिए पेश किया गया है। ऐसे में नए अपडेट के लिए यूजर्स को नए अपडेट्स का इंतजार करना होगा।

रिडिजाइन्ड कीबोर्ड से कैसे बदलेगा यूजर का एक्सपीरियंस?

नए फीचर की मदद से यूजर्स एक वाइडर व्यू का एक्सपीरियंस ले सकेंगे। रिडिजाइन्ड कीबोर्ड की मदद से कीबोर्ड को ऊपर की ओर स्क्रोल कर इस एक्सपीरियंसस को लिया जा सकेगा। रिडिजाइन्ड कीबोर्ड में यूजर को जीआईएफ, स्टीकर और अवतार सेक्शन की जगह भी पहले से बदली हुई नजर आएगी।