फोन लॉक होने पर भी कोई देख सकता है आपकी पर्सनल फोटोज! Android पर सामने आई WhatsApp की बड़ी प्राइवेसी की खामी
Android यूजर्स के लिए WhatsApp में एक बड़ा प्राइवेसी लूपहोल सामने आया है। इस खामी की वजह से फोन लॉक ...और पढ़ें

Android पर सामने आई WhatsApp की प्राइवेसी फ्लॉ। Photo- Gemini AI.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Android फोन्स पर WhatsApp में एक गंभीर प्राइवेसी खामी सामने आई है, जिसकी वजह से फोन लॉक होने के बावजूद कोई भी व्यक्ति आपकी पर्सनल फोटोज तक पहुंच सकता है। इस समस्या को सबसे पहले @VBarraquito ने नोटिस किया था और बाद में NotebookCheck ने भी इसकी पुष्टि की। ये खामी किसी को दूर बैठे फोन हैक करने की इजाजत नहीं देती, बल्कि इसके लिए फोन का फिजिकल एक्सेस होना जरूरी है। हालांकि, फोन हाथ में होने पर कोई भी इनकमिंग WhatsApp वीडियो कॉल का सहारा लेकर लॉक स्क्रीन को बायपास कर सकता है और सीधे फोटो गैलरी खोल सकता है। इसका मतलब है कि बिना किसी पासकोड, पिन या फिंगरप्रिंट के पर्सनल तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
कैसे काम करती है ये WhatsApp पर ये खामी?
इस तरीके के लिए किसी खास टेक्निकल नॉलेज या हैकिंग स्किल की जरूरत नहीं है। ये उन ऑप्शन्स का इस्तेमाल करता है जो WhatsApp वीडियो कॉल के अंदर पहले से मौजूद हैं। अगर किसी लॉक पड़े Android फोन पर WhatsApp वीडियो कॉल आती है, तो फोन हाथ में लिए कोई भी शख्स कॉल रिसीव कर सकता है। कॉल शुरू होते ही स्क्रीन पर दिख रहे इफेक्ट्स आइकन पर टैप करने से एक मेन्यू खुल जाता है, जिसमें इफेक्ट्स, फिल्टर्स और बैकग्राउंड्स के ऑप्शन्स मिलते हैं। इसके बाद यूजर को बैकग्राउंड वाले सेक्शन में जाना होता है।
यहां 'Create with Meta AI' का ऑप्शन मिलता है, जहां नई इमेज जनरेट करने या पुरानी फोटो एडिट करने का ऑप्शन आता है। जैसे ही कोई 'Edit photo' पर टैप करता है, फोन की पूरी फोटो गैलरी सामने खुल जाती है। ये गैलरी बिना फोन को अनलॉक किए ही पूरी तरह एक्सेस हो जाती है।
Be aware that your photos can be accessed without unlocking your phone when you receive a WhatsApp video call on Android.
— Jose Rodriguez (@VBarraquito) September 1, 2026
This is in plain sight. It's not hidden, not a secret feature. Not a hack.
This has already been reported to Meta and Google.#Privacy #Security #Android17 pic.twitter.com/F7wulhNiZ1
NotebookCheck ने लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच वाले Android 17 पर चल रहे Google Pixel 6 Pro पर इसे टेस्ट किया। इस टेस्ट में पाया गया कि बिना किसी सिक्योरिटी चेक के फोन में सेव पर्सनल तस्वीरों को आसानी से देखा जा सकता था।
सभी Android फोन्स पर नहीं करता काम
राहत की बात ये है कि ये खामी हर Android स्मार्टफोन पर काम नहीं करती। फोन बनाने वाली कंपनियां लॉक-स्क्रीन की परमीशन्स को किस तरह हैंडल करती हैं, ये काफी हद तक उसी पर निर्भर करता है।
NotebookCheck ने One UI 8.5 पर चलने वाले Samsung Galaxy S25 Ultra पर भी यही प्रोसेस टेस्ट किया। उस फोन में 'Create with Meta AI' पर टैप करते ही सिस्टम यूजर को वापस लॉक स्क्रीन पर ले गया और पासकोड या फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन मांगने लगा।
हालांकि, ColorOS 16 पर चलने वाले Oppo K13 पर ये ट्रिक काम कर गई। चूंकि, टेस्ट किए गए सैमसंग और ओप्पो दोनों ही डिवाइस Android 16 पर रन करते हैं, इसलिए ये अंतर सिर्फ Android का नहीं, बल्कि कंपनियों के कस्टम सॉफ्टवेयर का लगता है।
iPhones पर इसका कोई असर नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone यूजर्स इस समस्या से पूरी तरह सुरक्षित हैं। Apple का CallKit फ्रेमवर्क WhatsApp कॉल्स के लिए नेटिव iPhone कॉलिंग इंटरफेस का इस्तेमाल करता है, जिससे डिवाइस लॉक रहने के दौरान ये इन-कॉल WhatsApp कंट्रोल्स स्क्रीन पर आते ही नहीं हैं।
