विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Image Crop करने के लिए दूसरे ऐप्स पर जाने का झंझट होगा खत्म, काम आएगा Whatsapp का नया टूल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 07 Jun 2023 08:34 AM (GMT+05:30)

Whatsapp New Image Crop Tool वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये अपडेट आपके काम का हो सकता है। दरअसल ...और पढ़ें

Whatsapp New Image Crop Tool For Windows Version
Whatsapp New Image Crop Tool For Windows Version

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। यूजर के लिए चैंटिग से बढ़कर काम आने वाले इस ऐप को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है। एक बड़े यूजर बेस वाले ऐप को लेकर लगातार नए अपडेट्स मिलते रहते हैं।

अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी नए फीचर्स को पेश करती है। अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए भी जरूरी हो सकती है। दरअसल वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नए ड्रॉइंग एडिटर टूल पर काम कर रहा है।

किन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है नया ड्रॉइंग एडिटर टूल

वॉट्सऐप के हर अपडेट पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की एक रिपोर्ट में वॉट्सऐप के इस नए टूल को लेकर जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट की मानें तो कंपनी विंडोज यूजर्स के लिए इस टूल को पेश करने जा रही है।

वॉट्सऐप का नया ड्रॉइंग एडिटर टूल कैसे करेगा काम?

वॉट्सऐप के विंडोज वर्जन में लाए जा रहे इस टूल की मदद से यूजर्स किसी फोटो को क्रॉप करने की स्थिति में यह काम वॉट्सऐप पर रह कर ही कर सकेंगे।  विंडोज यूजर्स को इमेज क्रॉप करने के लिए किसी दूसरे ऐप पर विजिट करने की जरूरत नहीं होगी। इतना ही नहीं, विंडोज वर्जन का इस्तेमाल करते हुए इमेज शेयरिंग के दौरान भी इमेज को जरूरत के समय क्रॉप किया जा सकेगा।

कौन-से यूजर्स कर सकते हैं नया टूल इस्तेमाल?

दरअसल विंडोज वर्जन के लिए वॉट्सऐप अभी इस टूल पर काम कर रहा है। ऐसे में यह फीचर वर्तमान में केवल बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध है।

इस टूल का इस्तेमाल कुछ ही बीटा टेस्टर्स कर सकते हैं। बीटा टेस्टर्स के लिए नया अपडेट 2.2321.3.0 (WhatsApp beta for Windows 2.2321.3.0) माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर उपलब्ध है। आने वाले नए अपडेट्स में कंपनी का यह फीचर दूसरे यूजर्स के लिए भी पेश किया जा सकता है।