विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp for MacOS: Apple मैक यूजर्स के लिए Meta ने लॉन्च किया नया ऐप, बड़ी स्क्रीन पर कर सकेंगे अब ग्रुप कॉल

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 30 Aug 2023 09:00 AM (GMT+05:30)

WhatsApp App for MacOS पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल अब मैक ओएस के साथ भी किया जा सकता है। ...और पढ़ें

WhatsApp for MacOS: Apple मैक यूजर्स के लिए मेटा ने लॉन्च किया नया ऐप
WhatsApp for MacOS: Apple मैक यूजर्स के लिए मेटा ने लॉन्च किया नया ऐप

HighLights

  1. कुछ महीनों से नए वॉट्सऐप ऐप को बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा था।
  2. App को वॉट्सऐप की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
  3. यूजर्स को नए ऐप की सुविधा Apple App Store पर भी मिलना शुरू होगी।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल अब मैक ओएस के साथ भी किया जा सकता है। जी हां, मेटा ने macOS के लिए नए वॉट्सऐप ऐप का एलान किया है। macOS पर भी वॉट्सऐप के लिए एंड्रॉइड, विंडोज और आईओएस जैसी सुविधाएं पेश की जाएंगी। मालूम हो कि मेटा बीते कुछ महीनों से नए वॉट्सऐप ऐप को बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट कर रहा था।

मेटा सीईओ Mark Zuckerberg ने किया एलान

मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने macOS के लिए नए वॉट्सऐप ऐप का एलान इंस्टाग्राम ब्रॉडकास्ट चैनल के जरिए किया। जुकरबर्ग ने कहा कि मैक के लिए नए वॉट्सऐप ऐप को लॉन्च किया जा रहा है।

वीडियो कॉल के जरिए अब 8 मेंबर्स ग्रुप कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, वॉट्सऐप ऑडियो ग्रुप कॉल के जरिए 32 मेंबर्स तक कॉल पर कनेक्ट कर सकते हैं। बता दें वॉट्सऐप ने इससे पहले विंडोज के लिए भी वॉट्सऐप ऐप को लॉन्च किया जा चुका है।

एपल मैक यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

बता दें, मैक के लिए नए वॉट्सऐप के साथ यूजर्स पहली बार ग्रुप कॉल कर सकेंगे। ग्रुप कॉल का हिस्सा बनने के साथ वॉट्सऐफ यूजर्स कॉल हिस्ट्री को देखने और इनकमिंग कॉल के नोटिफिकेश को देख सकेंगे। अच्छी बात ये है कि नए ऐप के साथ वॉट्सऐप बंद होने पर भी यूजर्स इनकमिंग कॉल का नोटिफिकेशन रिसीव कर सकेंगे।

मैक यूजर्स के लिए वॉट्सऐप के नए ऐप को रिडिजाइन किया गया है। नए ऐप के साथ वॉट्सऐप यूजर्स को लार्ज स्क्रीन पर फास्ट एक्सीपीरियंस मिलेगा। मैक यूजर्स लार्ज स्क्रीन पर अपनी फाइल्स को ड्रैग और ड्रॉप कर सकते हैं। इसके अलावा, वे वॉट्सऐप चैट हिस्ट्री को भी एक्सेस कर सकते हैं।

डिवाइस पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करने के साथ मैक यूजर्स अपनी पर्सनल मैसेज और प्राइवेट कॉल्स को एंड टू एंड एनक्रिप्टेड भी रख सकेंगे।

मैक के लिए वॉट्सऐप कैसे करें डाउनलोड

मैक के लिए वॉट्सऐप को वॉट्सऐप की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। बहुत जल्द यूजर्स को नए ऐप की सुविधा Apple App Store पर भी मिलना शुरू होगी।