विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp और Signal छूटे पीछे, इस मैसेजिंग एप को किया गया सबसे ज्यादा डाउनलोड, देखें बाकी एप की रैंकिंग

By Saurabh VermaEdited By:
Published: Sun, 07 Feb 2021 10:51 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 07:38 AM (IST)

Sensor Tower की रिपोर्ट की रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात उभर सामने आयी है जिसके मुताबिक जनवरी 2021 में Telegram ...और पढ़ें

यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।
यह दैनिक जागरण की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhatsApp की प्राइवेसी के बाद जिस एक मैसेजिंग ऐप की सबसे ज्यादा चर्चा रही, वो मैसेजिंग ऐप Signal रहा। लेकिन चर्चा के बावजूद Signal ऐप को Telegram के मुकाबले कम डाउनलोड किया गया। इस बीच जनवरी 2021 में Telegram ने WhatsApp और Signal ऐप को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप बन गया है। बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2020 में Tiktok ऐप को दुनिया में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। जबकि उस वक्त Telegram मैसेजिंग ऐप टॉप-5 मोस्ट डाउनलोडिंग ऐप की लिस्ट से बाहर था। 

Telegram को भारत में सबसे ज्यादा बार किया गया डाउनलोड 

Sensor Tower की रिपोर्ट की रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात उभर सामने आयी है, जिसके मुताबिक जनवरी 2021 में Telegram को अकेले भारत में 24 फीसदी डाउनलोडिंग मिली है। दुनियाभर में Telegram को जनवरी माह में 63 मिलियन (6.3 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। इसमें करीब 1.5 करोड़ डाउनलोडिंग भारत से हासिल हुई है। Telegram को जनवरी 2020 में 3.8 गुना ज्यादा डाउनलोड किया गया है। WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी विवाद के चलते दुनियाभर में Telegram का इस्तेमाल बढ़ा है। वहीं सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले ऐप की लिस्ट में दूसरे पायदान पर Tiktok है, जबकि बड़े मामूली अंतर के साथ Facebook और Signal तीसरे पायदान है। जबकि WhatsApp की रैकिंग गिरकर पांचवी हो गई है। ऐसे में WhatsApp को दो पायदान का नुकसान उठाना पड़ा है।

WhatsApp के यूजर्स Telegram पर हुये शिफ्ट 

प्राइवेसी पॉलिसी विवाद के बीच काफी संख्या में WhatsApp यूजर Telegram की तरफ शिफ्ट हुये हैं। भारत के बाद इंडोनिया में Telegram को सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया है। इंडोनेशिया में Telegram को करीब 10 फीसदी डाउनलोड किया गया है। Tikok को दुनियाभर में 62 मिलियन बार डाउनलोड किया गया है। इसका 17 फीसदी ज्यादा बार चीन में डाउनलोड किया गया है। जबिक Tiktok भारत में प्रतिबंध का सामना कर रहा है।