विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vi ने कर दी ग्राहकों की मौज, प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में फ्री मिलेगी इंटरनेशनल रोमिंग

Published: Fri, 25 Sep 2026 03:00 PM (IST)

Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज ग्राहकों के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स पेश किए हैं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. Vi ने नए इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट्स किए लॉन्च।

  2. 170 से अधिक देशों में फ्री रोमिंग का लाभ।

  3. सालाना तीन ट्रिप के लिए मिलेगी यह सुविधा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vodafone Idea (Vi) अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और एंटरप्राइज कस्टमर के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट पेश किए हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। ग्राहकों को 170 देशों में यात्रा के दौरान अलग से रोमिंग पैक खरीदने की जरूरत नहीं होगी। इस बेनिफिट के तहत ग्राहक एक साल में तीन ट्रिप के दौरान इसका बेनिफिट ले सकते हैं। वीआई का कहना है कि वह प्लान के साथ अलग-अलग डेटा और कॉलिंग मिनट ऑफर कर रहा है, जिससे ग्राहकों करीब 9000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Vi फ्री इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट

वीआई अपने सलेक्टेड प्रीपेड, पोस्टपेड और इंटरप्राइज प्लान के साथ फ्री इंटरनेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। कंपनी का कहना है कि इन प्लान के साथ ग्राहक 170 से ज्यादा देशों में बिना रोमिंग प्लान के ट्रैवलिंग कर सकते हैं। फ्री रोमिंग बेनिफिट इंडिविजुअल, फैमिली और बिजनेस प्लान में उपलब्ध हैं। पोस्टपेड यूजर्स की बात करें तो फ्री रोमिंग वाले प्लान 501 रुपये से शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही एनुअल प्रीपेड अनमिलिटेड डेटा प्लान में भी यह बेनिफिट मिल रहा है। इसके साथ ही एंटरप्राइसेज कस्टमर के लिए ये बेनिफिट 451 रुपये से शुरू होने वाले कॉरपेट प्लान में मिल रहा है।

Vi का कहना है कि यूजर्स को फ्री रोमिंग बेनिफिट को अपने वीआई एप से एक्टिवेट करना होगा। एक बार इंटरनेशनल रोम-फ्री प्लान एक्टिवेट होने वीआई यूजर्स इंटरनेशनल ट्रिप जारी रख सकते हैं। वोडाफोन आईडिया के योग्य ग्राहक इस सर्विस के तहत साल में तीन बार फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा उठा सकते हैं। फ्री प्लान के तरह इंटरनेशनल डेटा कोटा और आउटगोइंग कॉल मिनट प्लान पर निर्भर करेंगे।

कितना अलग है वीआई का नया ऑफर

वीआई के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने बताया कि परंपरागत रूप से अंतरराष्ट्रीय रोमिंग का मतलब अलग से पैक खरीदना या नया स्थानीय या ट्रैवल सिम खरीदना होता था। अक्सर इसे महंगा माना जाता था। हम अपने प्रमुख वीआई प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग बेनिफिट दे रहे हैं। टेलीकॉम प्रोवाइडर कंपनी का कहना है कि यह नई सुविधा पारंपरिक इंटरनेशनल रोमिंग का बेहद सरल विकल्प है। इससे पहले आमतौर पर ग्राहकों को ट्रिप से पहले रेममिंग पैक खरीदना पड़ता है या स्थानीय सिम पर स्विच करना पड़ता है। इस नए प्लान के साथ ग्राहक बिना नया सिम या प्लान खरीदे अपने नंबर पर डेटा और कॉलिंग की सुविधा जारी रख सकते हैं।