महंगाई में आटा गीला! Vi का 84 दिनों वाला सबसे सस्ता 5G प्लान हुआ महंगा, कंपनी ने चुपचाप बढ़ा दी कीमत
टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने अपने ग्राहकों को एक झटका देते हुए 84 दिनों की वैलिडिटी वाले एक बेहद पॉपुलर प्रीपेड प्लान की कीमतें चुपचाप बढ़ा दी हैं।
-1793107285592_m.webp)
Vi ने अपने 859 रुपये वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vodafone Idea ने अपने उन प्रीपेड प्लान्स में से एक की कीमत बढ़ा दी है जो 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। कंपनी ने बिना किसी पब्लिक नोटिस के चुपचाप इस रिचार्ज पैक के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि केवल प्रीपेड प्लान की कीमत बढ़ाई गई है, लेकिन इसके बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स देता है, जिसमें Vi की मीडिया स्ट्रीमिंग एप का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर अभी भी 84 दिनों की पैक वैलिडिटी के साथ नौ अलग-अलग प्रीपेड प्लान्स पेश करना जारी रखे हुए है। हालिया प्राइस हाइक पाने वाला ये सबसे नया पैक होने के साथ-साथ कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिनों की वैलिडिटी वाला ऐसा पैक भी है जो 5G डेटा ऑफर करता है।
Vodafone Idea (Vi) के 859 रुपये वाले प्लान की नई कीमत और बेनिफिट्स
टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ने 859 रुपये वाले रिचार्ज पैक की नई कीमत दिखाने के लिए अपनी वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। ये प्रीपेड प्लान अब 899 रुपये में दिखाई दे रहा है, जो सीधे तौर पर 40 रुपये की बढ़ोतरी को दिखाता है, जबकि फायदे वही पुराने मिल रहे हैं। Vi का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 5G डेटा और हर दिन 1.5GB डेटा का कोटा ऑफर करता है। जैसा कि पहले बताया गया है, इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 84 दिनों की है। इसके अलावा सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

इस 899 रुपये वाले रिचार्ज पैक के साथ टेलीकॉम कंपनी 'फ्री नाइट डेटा' का फायदा भी देती है, जिससे सब्सक्राइबर्स रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान यूजर के डेली डेटा कोटे से कोई कटौती नहीं की जाती है। इसके साथ ही, ये लान वीकेंड डेटा रोलओवर और हर महीने बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 2GB तक का बैकअप डेटा भी ऑफर करता है। सब्सक्राइबर्स इस बैकअप डेटा का फायदा Vi App के जरिए क्लेम कर सकते हैं।
इसके अलावा, Vi का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान हर दिन 100 SMS का कोटा देता है। ये Vi का सबसे सस्ता प्लान है जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है। ये ऐसा सबसे किफायती 84-डे वैलिडिटी प्लान भी है जो स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी पर Vi Movies & TV एप का एक्सेस देता है, जिससे यूजर्स फिल्में, टीवी शोज और लाइव न्यूज स्ट्रीम कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिनों का रिचार्ज प्लान 470 रुपये का पैक है, जो अनलिमिटेड कॉलिंग भी देता है, लेकिन ये रिचार्ज प्लान सिर्फ 4G कनेक्टिविटी ही ऑफर करता है।
Vi सब्सक्राइबर्स 548 रुपये वाले रिचार्ज पैक का ऑप्शन भी चुन सकते हैं, जो बिना किसी एडिशनल चार्ज के 4G कनेक्टिविटी, 7GB डेटा, 84 दिनों की वैलिडिटी और Vi Movies & TV एप का एक्सेस देता है। इस लिस्ट में सबसे महंगा प्लान अभी भी 1,599 रुपये वाला रिचार्ज पैक बना हुआ है, जो दूसरे बेनिफिट्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा, नेटफ्लिक्स का एक्सेस और हर दिन 100 SMS का कोटा ऑफर करता है।
