विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vivo का ये नया फोन जल्द होगा लॉन्च, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 8,100mAh की बड़ी बैटरी के साथ देगा दस्तक

Published: Thu, 18 Jun 2026 09:00 AM (IST)

Vivo ने ऑफिशियली कंफर्म कर दिया है कि वह जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y500 4G लॉन्च करने जा ...और पढ़ें

Vivo Y500 4G को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Y500 4G को जल्द लॉन्च किया जाएगा। 

टेक्नोलॉजी डेस्क,नई दिल्ली। Vivo Y500 4G को लेकर ऑफिशियली ये कंफर्म कर दिया गया है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Vivo ने इस स्मार्टफोन के कई मेजर स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील कर दिए हैं, जिसमें इसके डिस्प्ले और बैटरी की डिटेल्स शामिल हैं। ये लॉन्च अनाउंसमेंट इस फोन को Google Play Console डेटाबेस पर देखे जाने के तुरंत बाद आई है। ये कंफर्म हो चुका है कि Vivo Y500 4G में 1.5K रेजोल्यूशन वाला एक AMOLED पैनल मिलेगा। वैसे बता दें कि इसके 5G वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिलता है।

नेपाल में जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo Y500 4G

Vivo ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए नेपाल में Vivo Y500 4G स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। इन टीजर्स से कंफर्म होता है कि हैंडसेट में 1.5K इन्फिनिटी AMOLED डिस्प्ले और 8,100mAh BlueVolt बैटरी दी जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऑफिशियल लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन प्रमोशनल पोस्ट्स से साफ है कि इसका लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।

टीजर के मुताबिक Vivo Y500 4G एक 'अल्ट्रा-स्मूद प्रोसेसर' पर काम करेगा, हालांकि चिपसेट का नाम अभी रिवील नहीं किया गया है। टीजर्स में फोन को व्हाइट कलर ऑप्शन और वर्टिकली अलाइन्ड रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है।

Vivo Y500 4G Nepal

Vivo Y500 4G को हाल ही में Google Play Console पर Unisoc T7300 प्रोसेसर के साथ देखा गया था। उम्मीद है कि ये फोन Android 16 और 8GB RAM के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।

Vivo Y500 5G की डिटेल्स

Vivo Y500 का 5G वेरिएंट पिछले साल सितंबर में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत CNY 1,399 (लगभग 17,000 रुपये) थी। ये MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर चलता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक की UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है और डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए इसे IP68 + IP69 + IP69+ की रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें: iPhone हो रहा है गर्म और जल्दी खत्म हो रही है बैटरी? जानें कारण और ठीक करने के तरीके