Vivo ने लॉन्च किए अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन, DSLR जैसा कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस के साथ हुई एंट्री
वीवो ने चीन में अपनी फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें Vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max शामिल हैं।

HighLights
वीवो X500 सीरीज में तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च हुए।
MediaTek Dimensity 9600 सीरीज चिपसेट से लैस हैं ये फोन।
दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo X500 सीरीज चीन में लॉन्च हो गई है। वीवो ने अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तीन मॉडल Vivo X500, Vivo X500 Pro, और Vivo X500 Pro Max लॉन्च किए हैं। लेटेस्ट Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन को कंपनी फ्लैगशिप MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया है, जो 2nm पर बना प्रोसेसर है। दूसरी ओर, Vivo X500 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया है।
Vivo X500, Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max कीमत
Vivo X500 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 5,499 (करीब 79,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही 12GB + 512GB और 12GB + 1TB वाले मॉडल्स को क्रमश: CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) और CNY 6,999 (करीब 1,00,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।
Vivo X500 Pro की बात करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत CNY 6,499 (करीब 93,000 रुपये) है। वीवो का यह फोन 12GB + 512GB और 12GB + 1TB ऑप्शन के साथ CNY 7,499 (करीब 1,07,000 रुपये) और CNY 8,499 (करीब 1,22,000 रुपये) की कीमत में आता है।
इस सीरीज के टॉप ऑफ द लाइन मॉडल Vivo X500 Pro Max को CNY 6,999 (करीब 1,00,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। जो इसके पहले 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ CNY 7,999 (करीब 1,14,000 रुपये) की कीमत में आता है। तीसरा वेरिएंट 16GB + 512GB के साथ CNY 8,499 (करीब 1,22,000 रुपये) की कीमत में आता है। इसके साथ ही टॉप वेरिएंट 12GB + 1TB वेरिएंट को CNY 8,999 (करीब 1,29,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी इसका 16GB + 1TB वेरिएंट भी ऑफर कर रही है।
Vivo X500 Pro Max और Vivo X500 स्मार्टफोन की सेल चीन में 24 सितंबर से शुरू होगी। Vivo X500 Pro की सेल 29 सितंबर से शुरू होगी। Vivo X500 को Dawn, Echoes of the Earth, Night Photography, और Sunny कलर में लॉन्च किया है। Vivo X500 Pro सीरीज की बात करें तो इसे Sunset और Dawn shade में पेश किया गया है।
Vivo X500 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X500 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, HDR सपोर्ट, टच सैंपलिंग रेट 300Hz है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा। यह फोन 3nm ओक्टा-कोर MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट के साथ लाया गया है। इस फोन में G1 Ultra GPU, V3+ Blueprint Imaging Chip, 12GB की LPDDR5x Ultra RAM, और 1TB तक की UFS 4.1 ऑबोर्ड स्टोरेज मिलती है।
Vivo X500 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50-मेगापिक्सल (f/1.68) प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 64-मेगापिक्सल (f/2.55) पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यह फोन 3.1x ऑप्टिकल जूम और 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन में 50-मेगापिक्सल (f/2.0) सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo X500 स्मार्टफोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 5G, 4G LTE, GPS, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी दिया गया है।
Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स

Vivo X500 Pro में 6.36-इंच का 1.5K (1,216 x 2,660 pixels) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Vivo X500 Pro Max में 6.85-inch 2K (1,440 x 3,168 pixels) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक और पिक्सल डेन्सिटी 507 ppi पिक्सल है। Vivo X500 Pro सीरीज को फ्लैगशिप ग्रेड MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ लाया गया है, जो 2nm प्रोसेस पर बना है। इसकी पीक क्लॉक स्पीड 4.55GHz है। इस फोन में Mali-G2-Ultra-NX GPU, V3+ और VS1 Blueprint Image Chips, 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM, और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आती है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Vivo X500 Pro में 64-मेगापिक्सल (f/2.52) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, Pro Max मॉडल की बात करें तो इसमें 200-मेगापिक्सल (f/2.67) टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा की बात करें इसमें 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo X500 Pro में 6,510mAh की बैटरी दी गई है। Pro Max में 8,000mAh की बैटरी दी है। चार्जिंग स्पीड स्टेंडर्ड मॉडल जैसी हैं।
