Vivo का नया 7500 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी
वीवो जल्द ही अपनी X500 सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Vivo X500 E लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें ...और पढ़ें

Vivo का नया 7500 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो जल्द ही अपनी X500 सीरीज का एक और नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस डिवाइस को Vivo X500 E के नाम से पेश कर सकती है। इसे सीरीज के दूसरे प्रीमियम मॉडल्स के मुकाबले किफायती ऑप्शन के तौर पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक डिवाइस की लॉन्च डेट या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।
हालांकि ये डिवाइस कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन की शुरुआती कीमत करीब 63,000 रुपये हो सकती है।
Vivo X500 E के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। साथ ही इसमें 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। Google Play Console की लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर V2648 के साथ देखा गया है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है।
लिस्टिंग में फोन को 8GB RAM और 1260×2750 पिक्सल रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, लॉन्च के समय इसके अन्य RAM और स्टोरेज वेरिएंट भी आ सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया गया है कि Vivo X500 E, Vivo V80 का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
7500mAh बैटरी और 50MP कैमरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 E में 7500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 मिल सकता है। इसे चार OS अपडेट मिल सकते है।
