Vivo X30 5G स्मार्टफोन 7 नवंबर को होगा लॉन्च, जानकारी आई सामने
Vivo X30 5G स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo और दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अगले महीने 7 नवंबर को 5G AI मीडिया कांफ्रेंस आयोजित करने वाली है। इस कांफ्रेंस में Vivo अपने अगले 5G स्मार्टफोन Vivo X30 5G को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 980 अपर मिड रेंज प्रोसेसर और इंटिग्रेटेड 5G मॉडम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ दिनों से ही Vivo X30 5G स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ रहीं थीं। इस स्मार्टफोन को अफोर्डेबल 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo X30 5G दोनों तरह- स्टैंडअलोन और नॉन-स्टैंडअलोन 5G बैंड को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन के संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें फुल स्क्रीन वाटरफॉल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। ये स्मार्टफोन 7 नवंबर को लॉन्च हो सकता है, इसलिए इसके बारे में ज्यादा जानकारियां लॉन्च के बाद ही पता चल सकेगी। इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसे फिलहाल चीन और दक्षिण कोरिया के यूजर्स के लिए लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo ने हाल ही में Vivo iQoo Neo 855 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ही साफ है, इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 955 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच फीचर वाली डिस्प्ले दी गई है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है।