Vivo V19 में होगा 32MP का सेल्फी कैमरा और 48MP का प्राइमरी सेंसर
Vivo इंडोनेशिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी रेंडर इमेज यानी ग्राफिक्स से बनी फोटो शेयर की है। इसमें फोन का व्हाइट और ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। फोटो साभार Vivo Indonesia
नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की वेबसाइट Vivo भारतीय मार्केट में अपना Vivo V19 3 मार्च को लॉन्च कर सकती है। इस फोन के कुछ फीचर्स को Vivo Indonesia के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य डिटेल्स भी दी गई हैं जिससे पता चला है कि फोन को 10 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को क्वाड रियर कैमरा और पंच-होल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
Vivo इंडोनेशिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसकी रेंडर इमेज यानी ग्राफिक्स से बनी फोटो शेयर की है। इसमें फोन का व्हाइट और ब्लू कलर दिखाई दे रहा है। साथ ही फोन में पंच-होल डिस्प्ले दिखाई दे रहा है। यहां पर सेल्फी कैमरा दाय जाएगा। इसके साथ ही फोन में क्वाड कैमरा सेटअप उपलब्ध कराया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं, फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया जा सकता है।
Terbaru dari seri V! #vivoV19 dilengkapi dengan 32MP Super Night Selfie yang siap jadikan ceritamu di malam hari lebih sempurna. Nantikan kejutan lain dari vivo V19 pada tanggal 10 Maret 2020! pic.twitter.com/8O63fYvyCm — vivo Indonesia (@vivo_indonesia) February 28, 2020
फोन में सुपर नाइट सेल्फी मोड भी दिया जा सकता है। एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने बताया इसे इंडोनेशिया में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo V19 के साथ Vivo V19 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए Vivo की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इससे पहले Vivo ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके मुताबिक फोन को इंडोनेशिया में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यहां पर फोन को perfect night का टैग दिया गया है। इससे यह कहा जा सकता है कि फोन कम रोशनी में भी शानदार फोटोग्राफी का अनुभव प्रदान किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे अन्य बाजारों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। इस फोन को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर