विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका!

Published: Sun, 18 Oct 2026 05:00 PM (IST)

Flipkart की Big Billion Days Sale में Vivo T5x 5G पर भारी छूट मिल रही है, जिसमें 7200 mAh बैटरी ...और पढ़ें

7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका!

7200 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, सस्ते में खरीदने का आखिरी मौका!


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी 7200 mAh की दमदार बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। Vivo T5x 5G इस वक्त Flipkart की Big Billion Days Sale में सस्ते में मिल रहा है। हालांकि, इस सेल का आज आखिरी दिन है और ये सेल रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपके पास कुछ ही घंटों का वक्त बचा है। चलिए इस डील के बारे में फटाफट जान लेते हैं...

Vivo T5x 5G पर डिस्काउंट

Flipkart की सेल में Vivo T5x 5G की कीमत 41% डिस्काउंट के बाद सिर्फ ₹27,249 रह गई है जिसमें आपको 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलता है, जबकि इसकी पुरानी कीमत ₹45,999 थी। डिवाइस के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भी कम होकर ₹30,249 हो गई है। फोन के 8GB RAM और 256GB वेरिएंट की कीमत डिस्काउंट के बाद ₹34,249 हो गई है।

ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर ₹250 का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड पर ₹3,975 तक, जबकि ICICI और HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,750 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मैक्सिमम ₹25,950 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।

Vivo T5x 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo T5x 5G में बड़ी स्क्रीन के साथ स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिल रहा है। डिवाइस में 6.76 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है, जिसके साथ ही 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जा सकती है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर है।

फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। फोन की एक बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Vivo T5x 5G में 50MP कैमरा

कैमरा की बात करें तो Vivo T5x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें- iPhone 17 सस्ते में खरीदने का आज आखिरी मौका, A19 चिपसेट और 48MP कैमरा जैसे फीचर्स