10000mAh बैटरी वाला नया फोन लॉन्च करेगा Vivo, 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा 50MP कैमरा
Vivo का नया स्मार्टफोन Vivo S2 FE जल्द लॉन्च होगा, जिसकी संभावित कीमत ₹39,999 और 10,000mAh बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं।

HighLights
Vivo S2 FE में मिलेगी 10,000mAh की दमदार बैटरी।
फोन में होगा 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP सेल्फी सेंसर।
6.83-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300e चिपसेट।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo V80 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी का एक और स्मार्टफोन Vivo S2 FE ऑनलाइन सामने आया है। वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिटेल स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमतें सामने आई हैं। Vivo S2 FE स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन, बॉक्स प्राइस और स्टोरेज वेरिएंट्स की डिटेल सामने आई है। इससे पहले यह फोन Geekbench और सर्टिफिकेशन वेबसाइट में भी लिस्ट हो चुका है। Vivo ने हाल में इंडियन मार्केट में Vivo S2 मॉडल भी लॉन्च किया है।
Vivo V80 की बॉक्स प्राइस और वेरिएंट्स
XperPick ने Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन के प्राइस और वेरिएंट के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट्स की बॉक्स कीमत 39,999 रुपये है। इसके साथ ही कलर डिटेल्स की जानकारी भी सामने आई है। Vivo S2 FE स्मार्टफोन को Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग Vivo S2 FE स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं।

Vivo S2 FE की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo S2 FE स्मार्टफोन को Vivo V80 के साथ ही 6 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। Vivo S2 FE स्मार्टफोन को 6.83-इंच के 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इस फोन में 120 रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
वीवो के इस फोन को MediaTek Dimensity 7300e 5G चिपसेत के साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है। Vivo S2 FE स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
Vivo S2 FE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 44W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी। यह काफी हद तक मलेशिया में लॉन्च हुए Vivo V80 Lite की तरह हैं। Vivo V80 स्मार्टफोन को IP69 रेटिंग के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
