Move to Jagran APP

Flip Foldable Phone की रेस में Vivo का जुड़ रहा नाम, लॉन्च होगा पहला फ्लिप फोन

Vivo First Flip Foldable Phone Vivo X Flip कंपनी ने Vivo X Fold से फोल्डेबल फोन के मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी का यह डिवाइस अप्रैल 2021 में लाया गया था। अब कंपनी के पहले फ्लिप फोल्डेबल फोन को लेकर जानकारियां मिल रही हैं। (फोटो- वीवो)

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani KotnalaPublished: Thu, 30 Mar 2023 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2023 12:26 PM (IST)
Flip Foldable Phone की रेस में Vivo का जुड़ रहा नाम, लॉन्च होगा पहला फ्लिप फोन
Vivo First Flip Foldable Phone Vivo X Flip May Launch Soon, pic Courtesy- vivo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां अपने फ्लिप फोल्डेबल फोन से यूजर्स को लुभाने की कोशिशों में लगी हैं। एक के बाद एक कंपनियों के नाम नए फ्लिप फोल्डेबल फोन को लेकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में नया नाम अब इलेक्ट्रॉनिक कंपनी वीवो का जुड़ने जा रहा है। वीवो अपने यूजर्स के लिए फ्लिप फोन की पेशकश रखने जा रहा है। जी हां, कंपनी अपने यूजर्स के लिए अपना पहला फ्लिप फोल्डेबल फोन पेश करने की पूरी तैयारियों में है।

loksabha election banner

Vivo X Fold था कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन

दरअसल कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए Vivo X Fold से फोल्डेबल फोन के मार्केट में एंट्री की थी। कंपनी का यह डिवाइस अप्रैल 2021 में लाया गया था। इसके बाद कंपनी ने Vivo X Fold+ वेरिएंट को डिवाइस के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया था। अब खबरें हैं कि कंपनी यूजर्स के लिए पहला फ्लिप फोल्डेबल फोन Vivo X Flip पेश करने जा रही है। इसके साथ ही कंपनी अपने अगले फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 2 पर भी काम कर रही है।

Vivo X Flip को मिल रही जानकारियां

कंपनी के फर्स्ट- एवर फ्लिप फोल्डेबल फोन को लेकर एक टिप्सटर का दावा है कि कंपनी नए फोन की लान्चिंग करने जा रही है। Vivo X Flip की एंट्री मॉडल नंबर V2256A से हो सकती है। टिप्स्टर का दावा है कि वीवो के नए डिवाइस को Google Play certification भी मिल चुका है।

इतना ही नहीं, माना जा रहा कि वीवो के Vivo X Flip फोन का डिजाइन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ओप्पो के लेटेस्ट Oppo Find N2 Flip जैसा हो सकता है। बता दें, नए फ्लिप डिवाइस Vivo X Flip को लेकर अभी तक वीवो की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Vivo X Flip का ऐसा हो सकता है डिजाइन

यह ओप्पो के Oppo Find N2 Flip जैसा होना बताया जा रहा है। वहीं, ओप्पो के हाल में पेश हुए Oppo Find N2 Flip फोन की बात करें तो इसमें 6.8 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया था। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर दिया गया था।

इसके अलावा फोन MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ लाया गया था। फोन को 8जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लाया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.