विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vi Prepaid Family Plan: मैंबर के साथ शेयर कर पाएंगे मोबाइल डेटा और रिचार्ज पर मिलेगा डिस्काउंट

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:19 PM (IST)

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भारत का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स Vi ऐप पर फैमिली ग्रुप बनाकर मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं।

500MB डेटा शेयर कर पाएंगे वीआई फैमिली मैंबर्स

500MB डेटा शेयर कर पाएंगे वीआई फैमिली मैंबर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vodafone Idea (Vi) ने प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के साथ यूजर्स अपने फैमिली मैंबर्स के साथ मोबाइल डेटा शेयर कर सकते हैं। इस प्लान का बेनिफिट उठाने के लिए वीआई यूजर्स को Vi App पर फैमिली ग्रुप बनाना होगा। ग्रुप में जोड़े मैंबर्स के साथ वीआई यूजर्स डेटा शेयरिंग और रिचार्ज पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि हर मैंबर को अलग-अलग रिचार्ज करवाना होगा। कंपनी का कहना है कि यह भारत का पहला प्रीपेड फैमिली प्लान है।

फैमिली ग्रुप में कितने यूजर्स हो सकते हैं शामिल

Vi के प्रीपेड फैमिली प्लान में 4 यूजर्स शामिल हो सकते हैं। इनमें से एक प्राइमरी अकाउंट होगा और तीन सेकेंडरी मैंबर होंगे। एक्टिव Vi प्रीपेड सब्सक्राइबर्स Vi App पर फैमिली ग्रुप बना सकते हैं। हालांकि, ग्रुप में शामिल होने वाले सभी मैंबर को अलग से प्रीपेड प्लान और वैलिडिटी होना आवश्यक है। यह जरूरी नहीं है कि सभी मैंबर एक जैसा प्लान या एक समय पर ही अपन फैमिली ग्रुप में शामिल होने के बाद यूजर्स एक दूसरे के डेटा को शेयर कर सकते हैं। वीआई का कहना है कि फैमिली मैंबर अलग-अलग लोकेशन में हो सकते हैं।

एक बार में 500MB डेटा शेयर कर पाएंगे यूजर्स

वीआई के फैमिली प्रीपेड प्लान में मैंबर एक समय में दूसरे मैंबर को 500MB डेटा शेयर कर पाएंगे। वीआई का यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो डेली मोबाइल डेटा का यूज करते हैं। ऐसे में कभी डेटा न होने के दौरान इस प्लान की मदद से वे हमेशा इंटरनेट से कनेक्टेड रहेंगे।

Vi ऐप से रिचार्ज पर डिस्काउंट

डेटा शेयरिंग के अतिरक्त Vi का कहना है कि हर फैमिली मैंबर को वीआई की एप से रिचार्ज पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। हालांकि ,कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है किस प्लान पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Jio का 365 दिन वाला प्लान: डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी