Vi का 84 दिन वाला प्लान: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा और SMS के साथ कॉलिंग भी
वोडाफोन आइडिया अपने प्रीपेड यूजर्स को 1005 रुपये का एक खास प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में 84 ...और पढ़ें

Vi का 84 दिन वाला प्लान: अनलिमिटेड 4G-5G डेटा और SMS के साथ कॉलिंग भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी वोडाफोन आइडिया यानी Vi का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, Vi अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए वैसे तो कई तरह के रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है लेकिन इस वक्त कंपनी का 1005 रुपये वाला प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यूजफुल बन गया है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत रहती है।
कंपनी इस जबरदस्त रिचार्ज प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है बल्कि इस प्लान में आपको 4G-5G डेटा भी अनलिमिटेड मिलने वाला है। चलिए इस प्लान के बेनिफिट्स विस्तार से जानते हैं...
Vi के 1005 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या बेनिफिट्स?
Vi के 1005 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में आपको पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है। साथ ही इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलने वाली है। इस प्लान में आपको हर दिन 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा है।
नहीं मिलेगा कोई OTT सब्सक्रिप्शन
हालांकि इस रिचार्ज की एक कमी ये है कि इसमें कोई भी OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है। यही कारण है कि कुछ यूजर्स को इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है। दूसरी तरफ Jio और Airtel के कुछ प्लान्स तो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ 5G डेटा और OTT जैसे बेनिफिट्स भी दे रहे हैं।
हालांकि Vi के प्लान की तुलना दूसरे ऑपरेटर्स से करते वक्त ये ध्यान रखना जरूरी है कि यहां 4G डेटा भी अनलिमिटेड मिल रहा है। ज्यादा मोबाइल डेटा यूज करने वाले यूजर्स के लिए ये बेनिफिट काफी खास हो सकता है।
कंपनी का 4G और 5G नेटवर्क पर फोकस
कंपनी लगातार अपने नेटवर्क को बेहतर बना रही है और देश के अलग-अलग हिस्सों में न सिर्फ 4G बल्कि अब 5G कवरेज को भी बढ़ा रही है। कंपनी की 5G सर्विस अब पहले के मुकाबले ज्यादा क्षेत्रों में पहुंच गई है। ऐसे में जिन यूजर्स के एरिया में Vi का नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है और जिन्हें डेली ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है, उनके लिए 1005 रुपये वाला ये प्लान अच्छा है।
