Union Budget 2023: ICMR पर क्या बोली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जानिए क्या रहा खास
Union Budget 2023 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना बजट पेश करते हुए ICMR के लिए भी कुछ ऐलान किया है। जानिए ICMR पर इस वर्ष क्या बोली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जानिए। (photo credit - ICMR official site)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Union Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने इस वर्ष के बजट में ICMR को भी जगह दी है। वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा है कि अब देश में ICMR की लैब बढ़ाई जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अब ICMR की लैब को कृषि रिसर्च के लिए तैयार किया जाएगा।
ICMR क्या है
ICMR यानि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत सरकार के अंतर्गत काम करता है। यह दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े चिकित्सा अनुसंधान निकायों में से एक है। भारत सरकार हर वर्ष ICMR को स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के माध्यम से फंड प्रदान करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।