Twitter ने दिवाली के लिए लॉन्च की खास इमोजी, मिलेगा डॉर्क मोड का सपोर्ट
Twitter के दिवाली हैशटैग को सात भारतीय भाषाओं में पेश किया गया है जिसकी मदद से Twitter यूजर अपनी-अपनी लोकल लैग्वेंज में दोस्तों रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को मैसेज भेज पाएंगे। बता दें कि Twitter की तरफ से साल 2015 में पहली दिवाली इमोजी लॉन्च किया गया था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter new Diwali emoji : माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter की तरफ से दिवाली के खास मौके लिए नई इमोजी (Emoji) लॉन्च की गई है। Twitter की नई इमोजी में हाथ में रखा हुआ दिया नजर आ रहा है। Twitter का यह खास इमोजी लाइट और डार्क मोड दोनों को सपोर्ट करेगा। इस इमोजी को डेडिकेटेड हैशटैग के साथ लॉन्च किया गया है। Twitter की तरफ से दिवाली के लिए खास इमोजी के बारे में ट्विटर से ट्वीट करके जानकारी दी गई है।
We know you care, so #LightUpALife and #EkZindagiKaroRoshan. This Diwali, bring a smile to someone’s face or spread cheer with this new emoji, tag someone and say nothing. pic.twitter.com/sM9cDAa8eA
— Twitter India (@TwitterIndia) November 10, 2020
7 भारतीय भाषाओं में विश कर सकेंगे Twitter से दिवाली
Twitter के दिवाली हैशटैग को सात भारतीय भाषाओं में पेश किया गया है, जिसकी मदद से Twitter यूजर अपनी-अपनी लोकल लैग्वेंज में दोस्तों, रिश्तेदारों और सगे-संबंधियों को मैसेज भेज पाएंगे। बता दें कि Twitter की तरफ से साल 2015 में पहली दिवाली इमोजी लॉन्च किया गया था। कंपनी तभी से हर साल दीवाली के लिए खास इमोजी जारी करती रही है। दीवाली के अलावा Twitter की तरफ से कुछ अन्य खास मौकों पर इमोजी जारी किया जाता रहा है। इसमें गणेश चतुर्थी, ईद, विशु, और गुरु नानक जयंती अहम है।
ट्वीटर ने सकरात्मक बदलाव के लिए किया प्रोत्साहित
Twitter India की तरफ से दिवाली इमोजी और हैशटैग के जरिए लोगों में सकरात्मक बदलाव लाने को प्रोत्साहित किया गया है। इसके लिए #LightUpAlife हैशटैग को जारी किया गया है। Twitter की ओर से जारी ट्वीट में 2020 की दिवाली में एक जिंदगी रोशन करने का संदेश दिया गया है।
यै हैं दिवाली के खास हैशटैग
#LightUpALife, #EkZindagiKaroRoshan, #HappyDiwali, #HappyDeepavali, #Diwali, #Deepavali, #दिवाली, #दीपावली, #शुभदीपावली, #શુભદિવાળી, #शुभदीपावळी, #শুভদীপাবলি, #ਦਿਵਾਲੀਮੁਬਾਰਕ, #ଶୁଭ ଦୀପାବଳି, #దీపావళిశుభాకాంక్షలు, #தீபாவளிநல்வாழ்த்துக்கள், #ದೀಪಾವಳಿಹಬ್ಬದಶುಭಾಷಯಗಳು, #ദീപാവലിആശംസകള്