Move to Jagran APP

Twitter ने दुनियाभर में हजारों फेक न्यूज अकाउंट्स को किया रिमूव, फैला रहे थे Propaganda

Twitter ने फेक न्यूज फैलाने वाले हजारों अकाउंट्स को अपने प्लेटफार्म से हटा दिया है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 05:59 PM (IST)
Twitter ने दुनियाभर में हजारों फेक न्यूज अकाउंट्स को किया रिमूव, फैला रहे थे Propaganda
Twitter ने दुनियाभर में हजारों फेक न्यूज अकाउंट्स को किया रिमूव, फैला रहे थे Propaganda

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Twitter ने दुनियाभर में अपने प्लेटफार्म से 10,000 से ज्यादा अकाउंट्स को रिमूव कर दिया है। कंपनी का कहना है की ये अकाउंट्स प्लेटफार्म पर गलत सूचना और प्रचार कर रहे थे। अक्टूबर 2018 में, ट्विटर ने अपने प्लेटफार्म पर चलने वाले राज्य समर्थित सूचना संचालन का खुलासा किया और अब एक साल बाद, कंपनी ने हजारों राजनीतिक रूप से प्रेरित खातों को हटाने की घोषणा की है।

loksabha election banner

Twitter ने एक बयान में कहा है की- यूनाइटेड अरब एमिरेट्स और Egypt के 273 अकाउंट्स को हटा दिया आया है। यह खाते किसी लक्ष्य से आपस में जुड़े हुए थे। मुख्य रूप से कतर, और ईरान जैसे देशों को फोकस में रखकर इन अकाउंट्स के जरिये बहुपक्षीय सूचना ऑपरेशन चलाया जा रहा था। ये अकाउंट्स सऊदी की सरकार के पक्ष में थे। Twitter को यह सबूत मिला है की इन अकाउंट्स को DotDev द्वारा चलाया जा रहा है। DotDev, UAE और Egypt से चलने वाली एक निजी टेक्नोलॉजी कंपनी है।

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter ने जानकारी दी की उसने DotDev और उससे जुड़े अकाउंट्स को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने 4248 अलग अकाउंट्स को भी ससपेंड किया है। इन अकाउंट्स को अलग से UAE से चलाया जा रहा था, जिसका टारगेट Qatar और Yemen थे। इन अकाउंट्स से अधिकतर गलत जानकारी फैलाई जा रही थी और इस पर क्षेत्रीय मुद्दे जैसे की- Yemeni सिविल वॉर और Houthi मूवमेंट को लेकर ट्वीट किया जा रहा था। Twitter ने अगस्त में चीन में आधारित 200,000 से अधिक फेक अकाउंट्स के नेटवर्क को ढूंढ निकाला था। इसी के साथ पिछले अक्टूबर में Twitter ने रूस से चल रहे 4500 अकाउंट्स को रिमूव किया था। स्पेन में ट्विटर ने जनता की भावना को गलत तरीके से उकसाने के लिए 265 अकाउंट्स को हटाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.