विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft पर बिगड़े Elon Musk के तेवर, ट्वीट कर दी कंपनी पर केस ठोकने की धमकी

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 20 Apr 2023 01:24 PM (IST)

Elon Musk Tweets For Microsoft ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के लिए ट्वीट किया है। ...और पढ़ें

They trained illegally using Twitter data says Elon Musk, Pic Courtesy- Jagran File
They trained illegally using Twitter data says Elon Musk, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर आए दिन नए बदलावों का एलान होता रहता है। खासकर बीते साल कंपनी के नए सीईओ एलन मस्क के आने के बाद से ही कंपनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। मामला कभी ट्विटर के लोगो में बदलाव का रहता है तो कभी ट्विटर पर नए नियमों का रहता है।

इसी कड़ी में एलन मस्क का नया पोस्ट एक बार फिर से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इस बार एलन मस्क ने टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट पर केस करने की बात कही है।

माइक्रोसॉफ्ट के लिए लिख रहे एलन मस्क

दरअसल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। एलन मस्क ने लिखा है, They trained illegally using Twitter data. Lawsuit time.यानी गैरकानूनी तरीके ट्विटर के डेटा का इस्तेमाल कर ट्रेनिंग दी।

क्या है मामला

दरअसल यह पूरा मामला माइक्रोसॉफ्ट के उस फैसले से जुड़ा है, जिसमें कंपनी ने अपने एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म से ट्विटर को हटाने की बात कही। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि कंपनी का यह फैसला 25 अप्रैल से लागू होने जा रहा है। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला भी एलन मस्क के एक बयान के बाद ही सामने आया।

ट्विटर ने हाल ही में कंपनी के एपीआई के इस्तेमाल पर एक फीस वसूले जाने की बात कही। ट्विटर ने एलान किया कंपनी के एपीआई का इस्तेमाल करने पर 42 हजार डॉलर प्रति महीने फीस चार्ज करेगी।

माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स होंगे प्रभावित

हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट के इस फैसले का सीधा प्रभाव कंपनी के यूजर्स पर भी पड़ता नजर आएगा। 25 अप्रैल के बाद से ही माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स कंपनी के सोशल मीडिया मैनेजमेंट टूल के जरिए ट्विटर का एक्सेस नहीं पा सकेंगे।

दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के एडवरटाइजिंग फीचर के जरिए एडवरटाइजर्स को उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एक प्लेस से मैनेज करने की सुविधा देता था। यूजर्स को ट्वीट्स पर रिस्पॉन्ड करने से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम और लिंक्डइन से मैसेज प्राप्त करने की सुविधा मिलती थी। एडवरटाइजर्स के लिए कंपनी की सोशल मीडिया सर्विस मुफ्त में उपलब्ध थी।