Move to Jagran APP

ये टॉप-5 गेमिंग ऐप PUBG की ले सकते हैं जगह, देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए PUBG ऐप को बैन कर दिया है। ऐसे में जल्द ही Google Play Store और Apple App से PUBG Mobile ऐप को हटा दिया जाएगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 08:47 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 08:47 PM (IST)
ये टॉप-5 गेमिंग ऐप PUBG की ले सकते हैं जगह, देखें पूरी लिस्ट
ये टॉप-5 गेमिंग ऐप PUBG की ले सकते हैं जगह, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, टेक डेस्क. पॉप्युलर ऑनलाइन गेमिंग ऐप PUBG Mobile को भारत में बैन कर दिया गया है। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए PUBG Mobile के बैन का ऐलान किया है। ऐसे में जल्द ही Google Play Store और Apple App से PUBG Mobile ऐप को हटा दिया जाएगा। PUBG Mobile को भारत में 17.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

loksabha election banner

PUBG समेत 118 ऐप्स हुए बैन 

मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी ने PUBG Mobile के साथ ही 118 चीनी ऐप्स को भी बैन कर दिया है। PUBG Mobile को 30 जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था। अगर आप PUBG मोबाइल गेमिंग के फैन हैं, तो बैन से आपको घबराने की जरूरत नही है, क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे गेमिंग ऐप लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने मोबाइल में PUBG की जगह इंस्टॉल कर सकते हैं साथ ही PUBG Mobile की तरह लुत्फ उठा सकते हैं। 

PUBG मोबाइल के विकल्प 

  • Call of Duty: Mobile

साइज - 1.5GB 

डाउनलोड - 100M+ 

PUBG Mobile को मौजूदा वक्त में सबसे जोरदार किसी गेम से टक्कर मिल सकती हैं, तो वो गेम Call of Duty है। यह एंड्रॉयड के साथ ही iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे Google Play store से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि iOS यूजर्स Call of Duty को Apple App से इंस्टॉल कर सकते हैं। अगर पॉप्युलैरिटी की बात करें, Call of Duty के Google Play Store के 1 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं। मतलब यह गेमिंग की दुनिया में पहले से पॉप्युलर ऐप है। 

  • ShadowGun Legends

साइज - 1 GB

डाउनलोड - 5M+ 

गेमिंग की लिस्ट में ShadowGun Legends को टॉप लिस्ट में शामिल किया जाता है। इसे Madfinger Games ने विकसित किया है। यह गेम एंड्रॉयड के साथ ही iOS डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इसमें यूजर्स को Sci-Fi गेम प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं. ShadowGun Legends में हाई डेफिनिशन ग्राफिक्स और इंटर एक्टिविटी मिलती है।

  • Battle Prime Online 

साइज - 1.4GB

डाउनलोड -1M+

Battle prime online ऑनलाइन मल्टीप्लेयर कॉम्बैट शूटर गेम है। यह गेम iOS के साथ ही एंड्रॉयड डिवाइस को सपोर्ट करता है। इसमें हाई डेफिनिशन ग्राफिक्स, साउंड और गेमप्ले का ऑप्शन मिलता है। इसके यूजर्स की संख्या एक मिलियन से ज्यादा है। इस गेम के लिए फोन में काफी स्पेस होना चाहिए, क्योंकि Battle prime online का साइज 1.4GB है। 

  • Hopeless Land: Fight for Survival

साइज - 346MB

डाउनलोड - 50M+

यह एक मल्टी प्लेयर गेम हैं, जिसमें एक मैच में करीब 121 लोगों आपस में खेल सकते हैं। कई प्लेयर होने के बावजूद गेम में स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी। साथ ही गेम के दौरान एक दूसरे से आसानी से कम्यूनिकेट किया जा सकता है। इसके अलावा इस गेम को कंट्रोल करना आसान है। इस गेम का साइज  346MB है। ऐसे में अगर आपके पास कम स्टोरेज वेरिेएंट का मोबाइल है, तो इसे मोबाइल में इंस्टॉल करना आसान होगा।  

  • Garena Free Fire

साइज - 580MB

डाउनलोड  - 500M+ 

इस गेम में यूजर्स को काफी शानदार इंटरफेस मिलेगा। यह काफी पॉप्युलर गेम है। इसे करीब 500 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस गेम की पॉप्युलैरिटी की वजह गेम की बेहतरीन डिजाइन और ग्राफिक्स वाली गन उपलब्ध रहेगी। साथ ही गेमिंग के दौरान प्लेयर को एक दूसरे के साथ आसान से कम्यूनिकेशन सिस्टम मिलता है। इसके अलावा गेम में कमाल के ग्रॉफिक्स, बड़े साइज का मैप, शानदार स्किन और कॉस्मेटिक्स मिलती हैं। इस गेम को 2580MB साइज में पेश किया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.