विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CES 2024 इवेंट में पहले दिन लॉन्च हुए ये गैजेट्स, Transparent TV और ROG Phone 8 सीरीज सहित शामिल हैं ये नाम

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Tue, 09 Jan 2024 03:30 PM (IST)

CES 2024 इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में पहले दिन ही कई गैजेट्स लॉन्च हो चुके हैं। ...और पढ़ें

CES 2024 इवेंट में लॉन्च हुए ये गैजेट्स
CES 2024 इवेंट में लॉन्च हुए ये गैजेट्स

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। CES 2024 इवेंट की शुरुआत हो चुकी है। इसमें दुनियाभर की छोटी-बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं। पहले दिन इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च हो चुके हैं। जिनमें टीवी, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। हम यहां बताने वाले हैं कि पहले दिन इवेंट में क्या लॉन्च हुआ है।

Transparent TVs

LG और सैमसंग ने इस इवेंट में ट्रांसपेरेंट टीवी लॉन्च की है। एलजी ने 77 इंच की ट्रांसपेरेंट ओलेड टीवी लॉन्च की है। इसकी सेल साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद है। इस टीवी को ट्रांसपेरेंट मोड और नॉर्मल मोड में आसानी से स्विच कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Book4 Series

सैमसंग ने इंटेल कोर अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस गैलेक्सी बुक4 सीरीज का अनावरण किया है। इनके साथ सैमसंग फोन के कैमरा को वेब कैमरा के तौर पर इस्तेमाल करने और जनरेटिव एआई फीचर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Samsung के 6000mAh बैटरी फोन पर मिल रही तगड़ी डील, 7 हजार रुपये तक की बचत का मिल रहा मौका

Auto Tracking Stand

Belkin ने इवेंट के पहले दिन आईफोन यूजर्स के लिए ऑटो ट्रेकिंग स्टैंड लॉन्च किया है, जो डॉक किट के साथ आता है। यह 15W वायरवेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 179.99 डॉलर (15,000 रुपये लगभग) निर्धारित की गई है।

Samsung AI

सैमसंग ने एआई को लेकर विजन शेयर किया है। कंपनी का मानना है कि ये तकनीक स्मार्टटीवी, लैपटॉप के एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकती है। सैमसंग ने इवेंट में एआई विजन डिस्प्ले के साथ 4-डोर फ्लेक्स फ्रिज लॉन्च किया है।

Asus ROG Phone 8 Series

गेमिंग के शौकीनों के लिए पावरफुल प्रोसेसर वाली इस सीरीज को भी इस इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। स्नैपड्रेगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर संचालित होने वाली ये सीरीज एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करती है।

ये भी पढ़ें- Asus ROG Phone 8 series: तीन नए गेमिंग फोन की हुई मार्केट में एंट्री, चेक करें कीमत और खूबियां