Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेस आईडी और टाईप-सी पोर्ट चार्जिंग के साथ एंट्री करेगा iPhone SE 4! पहले से मिलेगी 50% बड़ी बैटरी

    By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 02:57 PM (IST)

    iPhone SE 4 Launch Date iPhone SE 3 की बैटरी क्षमता 2018mAh है जबकि iPhone 14 की बैटरी 3279mAh है। अगर रिपोर्ट को सच माना जाए तो आने वाले iPhone SE 4 में पहले की तुलना में 50% बड़ी बैटरी मिलेगी जो एक बड़ा अपग्रेड होगा। आगामी iPhone SE 4 iPhone 14 का अपडेटेड वेरिएंट होगा। इस बार एपल टच आईडी को हटा सकता है।

    Hero Image
    आगामी iPhone SE 4, iPhone 14 का अपडेटेड वेरिएंट होगा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 15 सीरीज में बेस मॉडल पर USB-C और डायनेमिक आइलैंड की शुरुआत के साथ कई अपग्रेड देखे गए। Apple ने शानदार टेलीफोटो लेंस के साथ प्रो मॉडल पर एक टाइटेनियम फ्रेम का भी इस्तेमाल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा लग रहा है कि Apple अब आगामी iPhone SE 4 को अपग्रेड करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 में iPhone 14 के जैसे ही बैटरी दे सकता है। आइए आपको डिटेल से बताते हैं iPhone SE 4 में क्या क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है।

    iPhone SE 4 में मिलेगा अपग्रेड

    iPhone SE 4 मॉडल नंबर A2863 के साथ लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल करता है, जो कि iPhone 14 में इस्तेमाल की गई वही बैटरी है। बता दें, iPhone SE 3 की बैटरी क्षमता 2018mAh है, जबकि iPhone 14 की बैटरी 3279mAh है। अगर रिपोर्ट को सच माना जाए तो आने वाले iPhone SE 4 में पहले की तुलना में 50% बड़ी बैटरी मिलेगी, जो एक बड़ा अपग्रेड होगा। आगामी iPhone SE 4, iPhone 14 का अपडेटेड वेरिएंट होगा।

    ये भी पढ़ें: अपने नए फोन के साथ मार्केट में धूम मचाएगा Samsung, मिलते हैं 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे कई खास फीचर्स

    iPhone SE 4 में नहीं मिलेगा टच आईडी

    iPhone SE 4 को एक बॉक्सी डिजाइन, पतले बेजल्स, फेस आईडी, डुअल रियर कैमरे और USB-C के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बार एपल टच आईडी को हटा सकता है। अगर हम इन बदलावों की तुलना iPhone SE 3 से करें, तो आगामी iPhone SE 4 डिवाइस अपग्रेड के लिए सबसे बड़ी छलांग होगी, ठीक उसी तरह जैसे Apple ने iPhone 8 से iPhone X तक किया था।

    iPhone SE 4 की संभावित लॉन्च डेट

    iPhone SE को 2016 में, iPhone SE 2 को 2020 में और iPhone SE 3 को 2022 में लॉन्च किया गया था। कंपनी अपने लॉन्च के बारे में भी काफी गुप्त है, और Apple ने अभी तक किसी भी आगामी iPhone SE 4 को स्वीकार नहीं किया है। एक पिछली रिपोर्ट की माने तो iPhone SE 4 2025 तक लॉन्च नहीं हो सकता है।

    comedy show banner