विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tecno Spark Go 2023: टेक्नो का सस्ता स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है 4 GB रैम के साथ, जानिए अन्य फीचर्स

By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
Published: Sat, 21 Jan 2023 10:17 PM (GMT+05:30)

Tecno Spark Go 2023 चीनी कंपनी टेक्नो भारत में अपने सस्ते स्मार्टफोन के सेगमेंट में एक और नया स्मार्टफोन पेश ...और पढ़ें

Tecno Spark photo credit - Jagran file photo
Tecno Spark photo credit - Jagran file photo

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन कंपनी Tecno भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2023 जल्द लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है। अपने इस नए फोन से कंपनी भारत में पहले से मौजूद एंट्री लेवेल स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अब इस फोन को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है जिससे फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी जरूर मिल गयी है।

Tecno Spark Go 2023 के संभावित फीचर्स

  • प्रोसेसर- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Tecno Spark Go 2023 स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो A22 क्वाड कोर प्रोसेसर लगा हो सकता है।
  • डिस्प्ले- टेक्नो स्पार्क गो 2023 में 6.56 इंच की स्क्रीन से HD+ डिस्प्ले मिल सकेगा। इस फोन में 720 x 1612 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिल सकता है। कंपनी फोन में 120 Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है।
  • रैम और मेमोरी- कंपनी इस फोन के 2 मॉडल पेश कर सकती है जिनमें 3 GB रैम, 32 GB इंटरनल स्टोरेज और 4 GB रैम, 64 GB इंटरनल स्टोरेज के नाम शामिल हो सकते हैं। फोन में 256 GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगाने का विकल्प मिल सकता है।
  • कैमरा- फोन में 13 MP का बैक कैमरा डुअल LED फ्लैश के साथ होगा। तो वहीं फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा भी लगा हो सकता है।
  • बैटरी- फोन में 5,000 mah की बैटरी लगी हो सकती है।
  • ओएस- यह फोन Android 12 पर आधारित HiOS 12 के साथ पेश हो सकता है।
  • रंग- यह फोन Endless Black, Uyuni Blue और Nebula Purple जैसे रंगों के साथ पेश हो सकता है।
  • अन्य फीचर्स- इसके अलावा फोन में डुअल सिम, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, ब्लूटूथ और Wi-Fi जैसे फीचर्स के भी होने की उम्मीद हैं।

टेक्नो ने भारत में हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Tecno Phantom X2 Pro 5G लॉन्च किया था। फोन में Mediatek Dimensity 9000 प्रोसेसर लगा हुआ है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर आधारित HiOS 12 पर काम करता है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 5160 mAH की बैटरी दी है जिसके साथ 45 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। यह रिट्रैक्टेबल लेंस के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है।