Move to Jagran APP

Tech Wrap: PUBG Lite, Vivo iQOO 5G, Motorola One Vision इस सप्ताह की प्रमुख खबरें

PUBG Lite का भारत में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। Motorola One Vision भारत में लॉन्च हुआ है साथ ही Asus 6Z फ्लिप कैमरे के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।

By Harshit HarshEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 10:25 PM (IST)
Tech Wrap: PUBG Lite, Vivo iQOO 5G, Motorola One Vision इस सप्ताह की प्रमुख खबरें
Tech Wrap: PUBG Lite, Vivo iQOO 5G, Motorola One Vision इस सप्ताह की प्रमुख खबरें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। इस सप्ताह MWC Shanghai में Vivo ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Vivo iQOO 5G पेश किया है। PUBG Lite का भारत में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। Motorola One Vision भारत में लॉन्च हुआ है, साथ ही Asus 6Z फ्लिप कैमरे के साथ सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। आइए जानते हैं इस सप्ताह टेक जगत में क्या कुछ घटा है।

loksabha election banner

Vivo iQoo 5G हुआ पेश

सबसे पहले बात करते हैं MWC शंघाई की। शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Vivo ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन Vivo iQoo 5G पेश कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने 120W की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात यह होगी की इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्रोसेसर को इस साल लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखा जा सकता है।

Motorola One Vision हुआ लॉन्च

अब बात करते हैं इस सप्ताह लॉन्च हुए Motorola One Vision स्मार्टफोन की। एंड्रॉइड वन प्लेटफॉर्म के साथ आने वाला यह कंपनी का पहला पंच होल या पिन होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की यूएसपी इसका 48 मेगापिक्सल वाला रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन को भारत में Rs 19,999 की कीमत में लॉन्च किया है और यह सेल के लिए भी उपलब्ध है। इसकी खास बात यह है कि इसमे मोटोरोला ने सैमसंग का कैमरा सेंसर और प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। Samsung के पंच-होल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M40 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

Asus 6Z की सेल

Asus 6Z को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था। इस सप्ताह से यह स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में भी 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि इसका रियर कैमरा फ्लिप करता है। फ्लिप मैकेनिज्म होने की वजह से यही कैमरा सेल्फी का भी काम करता है। साथ ही आप हर एंगल से इस कैमरे से तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।

फोन दो रैम वेरिएंट्स 6GB और 8GB में उपलब्ध है। इसे 32,999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 मोबाइल प्लेटफॉर्म प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी वजह से इसकी तुलना OnePlus 7 से की जा रही है। OnePlus 7 को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

PUBG Lite की रजिस्ट्रेशन शुरू

भारत में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा खेले जाने वाली गेम PUBG के Lite वर्जन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस गेम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है और यह 3 जुलाई तक चलेगी। इस गेम को खास तौर पर PC यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। जैसा की नाम से ही साफ है PUBG Lite को आप बेसिक पीसी पर भी खेल सकते हैं।

Mi Beard Trimmer हुआ लॉन्च

इस सप्ताह चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के यूनिक लॉन्च की। Xiaomi ने भारत में अपना Mi Beard Trimmer लॉन्च कर दिया है। इसे आप Rs 1,199 की कीमत में खरीद सकते हैं। इस ट्रिमर की खास बात यह है कि यह वाटर रेसिस्टेंस है और आपके पावरबैंक से भी चार्ज हो सकता है। इस ट्रिमर को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.