यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tech RoundUp: OnePlus 11R की प्री-बुकिंग से लेकर कॉल ड्रॉप की रिपोर्टिंग तक, ये हैं आज की बड़ी खबरें
Tech News Roundup For Today जहां यूजर्स ने Samsung के नए अपडेट के साथ कुछ समस्याओं की जानकारी दी है। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। आज हम आपके लिए दिन भर की खास खबरों के साथ टेक का राउंड अप लेकर आए हैं। इसमें आपको वनप्लस, सैमसंग, ट्राई और अन्य ट्रॉपिक से जुड़ी खबरे शामिल की जा रही हैं, तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 11R की प्री-बुकिंग हुई शुरू
आज यानी 21 फरवरी से वनप्लस ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 11R को प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया है। इस फोन को आप अमेजन OnePlus.in के माध्यम से प्री-ऑर्डर के लिए बुक कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी एक खास ऑफर के तहत 6000 रुपये का बड मिलता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
.jpg)
1 मार्च को लॉन्च होगी Vivo V27 सीरीज
Vivo ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि वह अपने नई स्मार्टफोन सीरीज Vivo V27 को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है इस सीरीज में दो स्मार्टफोन-Vivo V27 और Vivo V27 प्रो शामिल हो सकते हैं। यहां पढें पूरी खबर...
Samsung के नए अपडेट के साथ यूजर्स को हो रही है परेशानी
Samsung के कुछ यूजर्स ने सैमसंग के नए अपडेट OneUI 5.1 के साथ हो रही कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं में बैटरी ड्रैन से लेकर फोन गरम होने की समस्याएं हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर....
राज्य स्तर पर कॉल ड्रॉप की रिपोर्टिंग मुश्किल
मोबाइल ऑपरेटरों के निकाय COAI ने मंगलवार को कहा कि दूरसंचार क्षेत्र के नियामक के निर्देशों के अनुसार कॉल ड्रॉप डेटा की रिपोर्ट करने के लिए राज्य स्तर कई प्रशासनिक और जमीनी स्तर पर ‘कठिनाइयों’ का सामना करना पड़ता है। इसलिए COAI ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी LSA (लाइसेंस सर्विस एरिया) स्तर पर रिपोर्टिंग जारी रहनी चाहिए। यहां पढ़ें पूरी खबर....
BoAt Rockerz ट्रिनिटी वायरलेस हुआ लॉन्च
Boat ने हाल ही में एक वायरलेस इयरफोन Rockerz ट्रिनिटी को लॉन्च किया है। Boat Rockerz ट्रिनिटी में एक नेकबैंड डिजाइन, HiFi DSP और 150 घंटे की बैटरी लाइफ है। इस वायरलेस नेकबैंड को 1,499 रुपये की विशेष शुरुआती कीमत पेश किया गया है।यहां पढ़ें पूरी खबर....
