Tech News December 23rd Highlights: Samsung Galaxy Watch Active 2 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च
<p>Tech News December 23rd Highlights: Samsung Galaxy Watch Active 2 ने भारतीय बाजार में इसका 4G वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जो कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध है</p>
Samsung Galaxy Watch Active 2 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च
Samsung Galaxy Watch Active 2 का नया वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। नए वेरिएंट में 4G सपोर्ट दिया गया है। भारत में यह डिवाइस ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड तीन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 35,990 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Opera House और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं।
Realme X2 Pro Master Edition कल पहली बार सेल पर होगा उपलब्ध
Realme X2 Pro के साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में इस फोन का Master Edition भी लॉन्च किया था। जो कि कल यानि 24 दिसंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 34,999 रुपये है, इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। फोन की सेल की घोषणा कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने अपने ऑफशियल ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इन यूजर्स को मिल रही है Reliance Jio की VoWi-Fi सर्विस
सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार Reliance Jio की VoWi-Fi सर्विस की टेस्टिंग शुरू हो गई है। फिलहाल यह सर्विस महाराष्ट्र, केरल और कोलकाता में उपलब्ध है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि उनके स्मार्टफोन में यह सर्विस उपलब्ध हो गई है। बता दें कि Reliance Jio के VoWi-Fi सर्विस की मदद यूजर्स बिना नेटवर्क के कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Realme C3 और Realme 5i जल्द दे सकते हैं स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अगले वर्ष अपना X50 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी की पहला 5G स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही कंपनी दो अन्य स्मार्टफोन्स पर भी काम कर रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Realme C3 और Realme 5i स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
लॉन्च से Huawei P30 Lite (2020) की कीमत हुई लीक
Huawei P30 Lite (2020) अगले महीने बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन लॉन्च से पहले फोन की कीमत और कलर वेरिएंट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार कंपनी इस फोन को दो कलर वेरिएंट में लॉन्च करेगी और इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 2.2GHz octa-core प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Flipkart Year End Sale का आखिरी दिन
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने 21 दिसंबर को Year End Sale का आयोजन किया था और इस सेल का आज यानि 23 दिसंबर को आखिरी दिन है। सेल में Apple iphone 7, Redmi Note 7 Pro और Realme 5 प्रो समेत कई स्मार्टफोन्स को शानदार ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। सेल के आखिरी आप इन ऑफर्स का लाभ उठाकर नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Realme Buds Air को फ्लैश सेल में खरीदने का मौका
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले भारतीय बाजार में Realme Buds Air लॉन्च किए थे। इसे 3,999 रुपये में पेश किया गया था। इन इयरबड्स की सेल आज दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Realme.com और ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इसे येलो, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
वर्ष 2020 में लॉन्च होगा Poco F2, कंपनी ने दिए संकेत
स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही Poco F1 का अपग्रेडेड वेरिएंट Poco F2 लॉन्च किया जा सकता है। इस बात की जानकारी Pocophone के ग्लोबल हेड एलविन टेसी ने दी है। एलविन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से से ट्वीट करते हुए कहा है कि इस फोन को वर्ष 2020 में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि Xiaomi ने अपना सब-ब्रांड Poco वर्ष 2018 में लॉन्च किया था। इसके तहत पहला फोन Poco F1 था। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।