Tech News 6th March Highlights: OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 हुए लॉन्च
<p>Tech News 6th March Highlights: OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 को यूरोप में वैश्विक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इनमें 12 जीबी की रैम, ट्रिपल रियर कैमरा और 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है</p>
OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 हुए लॉन्च
OPPO Find X2 Pro और OPPO Find X2 को यूरोप में वैश्विक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इनमें 12 जीबी की रैम, ट्रिपल रियर कैमरा और 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है। OPPO Find X2 सीरीज को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह कब लॉन्च किया जाएगा इसकी टाइलाइन फिलहाल नहीं दी गई है। इन फोन्स को कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इनकी शुरुआती कीमत 999 यूरो यानी करीब 83,200 रुपये है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
बेहद कम कीमत में मिल रहा है 64MP कैमरे वाला Realme XT
Realme का पहला 64MP कैमरे वाला स्मार्टफोन Realme XT शानदार डिस्काउंट ऑफर के साथ मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर चल रही Realme Xtra Days सेल के तहत कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ये सेल 5 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। सेल में Realme XT को भारत में 15,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
मोबाइल यूजर्स को 1GB डाटा के लिए देने होंगे 15 रुपये!
Reliance Jio ने TRAI को सुझाव देते हुए कहा है कि फ्लोर प्राइजिंग में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी करने की जरूरत है। इसे 15 रुपये प्रति जीबी तय कर अगले 6 से 9 महीनों में 20 रुपये प्रति जीबी तक बढ़ाना चाहिए। जिन्हें नहीं पता है उन्हें बता दें कि फ्लोर प्राइजिंग का मतलब एक ऐसी लिमिट है जो किसी भी सर्विस तकी कीमत को कितना कम किया जा सकता है यह निर्धारित करती है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
Infinix S5 Pro ने भारतीय बाजार में दी दस्तक
Infinix S5 Pro ने भारतीय बाजार में अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन Infinix S5 Pro लॉन्च कर दिया है। जो कि एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Oppo Find X2 और Find X2 Pro आज होंगे लॉन्च, यहां देखें Live Stream
Oppo Find X2 को आज लॉन्च किया जाना है। इस फोन को पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) बार्सिलोना में लॉन्च करने की बात कही गई थी। लेकिन इवेंट कैंसिल होने के चलते फोन को ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए लॉन्च किया जाएगा। Oppo Find X2 के अलावा कंपनी Oppo Find X2 Pro भी लॉन्च करेगी। वैसे तो यह इवेंट कंपनी ऑनलाइन आयोजित कर रही है लेकिन Oppo ने चीन में अपने चाइनीज कंज्यूमर एक इवेंट आयोजित किया है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
सामने आई Oppo Watch के फीचर्स और कीमत की जानकारी
लंबे इंतजार के बाद आज Oppo Find X2 स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी Oppo Watch को भी बाजार में उतारने वाली है। वहीं लॉन्च से कुछ घंटे पहले Oppo Watch के कुछ फीचर्स के साथ ही कीमत से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। लीक्स के मुताबिक Oppo Watch डिजाइन और फीचर्स के मामले में Apple Watch को टक्कर दे सकती है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Moto G8 ट्रिपल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Lenovo की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ने अपनी G सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Moto G8 है। यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च हुए Moto G7 का अपग्रेडेड वेरिएंट बताया जा रहा है। इस फोन को ब्राजील में लॉन्च किया गया है। वहीं, जल्द ही इसे यूरोप, लैटिन अमेरिका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी उपलब्ध कराया जाएगा। Moto G8 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर
5G सपोर्ट के साथ Vivo S6 मार्च में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का अगला 5G हैंडसेट Vivo S6 नाम से पेश किया जा सकता है। इस बात की जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo S6 को मार्च महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अगर कंपनी Vivo S6 लॉन्च करती है तो यह Vivo S5 का सक्सेसर माना जाएगा। Vivo S6 में 5G सपोर्ट उपलब्ध कराया जा सकता है। यहां क्लिक करें पढ़ें पूरी खबर