Tech News 4th June Highlights: Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल भारत में हुआ लॉन्च
<p>Tech News 4th June Highlights: Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल भारतीय मार्केट में एक्सक्लूसिव Flipkart पर 8 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा</p> <p></p>
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल भारत में हुआ लॉन्च
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल को आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह टीवी एक्सक्लूसिव ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर 8 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ कस्टमर्स कई आकर्षक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इस टीवी में इन-बिल्ट क्रोम कास्ट और 4K एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy Note 20 Ultra एडिशन हुआ स्पॉट
Samsung के अगले अल्ट्रा प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy Note 20 Ultra एडिशन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy Note 20 सीरीज को अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले साल की तरह इस साल भी इस सीरीज में S-Pen के फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है। Galaxy S20 सीरीज की तरह ही इस साल Note 20 सीरीज में तीन डिवाइसेज लॉन्च किए जा सकते हैं।
MTNL ने पेश किया नया प्लान, मिलेगा 1GB डेली डाटा
अन्य टेलिकॉम कंपनियों की प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेते हुए सरकारी टेलिकॉम कंपनी MTNL ने भी एक नया प्लान पेश किया गया है। कंपनी ने चुनिंदा सर्किल में 251 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया गया है और इसमें यूजर्स 1GB डेली डाटा का लाभ उठा सकते हैं। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और इसमें कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Samsung Galaxy S20+ का स्पेशल एडीशन अगले महीने होगा लॉन्च
Samsung अपने इस साल लॉन्च हुए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20+ का स्पेशल BTS एडिशन अगले महीने लॉन्च करने वाला है। इस स्पेशल एडिशन को इस महीने प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Samsung Electronics ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस नए स्पेशल एडिशन का प्रोमो वीडियो टीज किया है। जिसमें इसे 19 जून से 5 जुलाई के बीच प्री-ऑर्डर करने के बारे में जानकारी दी गई है।
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल भारत में आज देगा दस्तक
Nokia Smart TV 43 इंच मॉडल आज भारत में लॉन्च किया जाएगा और एक्सक्लूसिव Flipkart पर उपलब्ध होगा। Flipkart पर इसका डेडिकेटेड पेज लाइव कर दिया गया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार एंड्राइड आधारित इस टीवी में यूजर्स को JBL Audio और Dolby Vision जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Samsung Galaxy A31 का लॉन्च लाइव इवेंट यहां देंखे
Samsung Galaxy A31 आज भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। फोन को लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio P65 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें खास फीचर्स के तौर पर 5,000mAh की बैटरी, क्वाड रियर कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिए गए हैं।अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
OnePlus 8 को आज एक बार फिर खरीदने का मौका
अगर आप OnePlus 8 खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ Amazon से भी खरीद सकते हैं। फोन में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।