Tech News 22nd April Highlights: Realme C3 के लिए जारी हुआ नया अपडेट
<p>Tech News 22nd April Highlights: Realme C3 को मिले नए अपडेट में कई बग का फिक्स किया गया है। इसके साथ ही फोन को अप्रैल सिक्योरिटी पैच भी प्राप्त हुआ है</p> <p></p>
Realme C3 के लिए जारी हुआ नया अपडेट
Realme C3 के लिए नया अपडेट जारी किया गया है। इस अपडेट की मदद से कंपनी ने फोन के कई बग को फिक्स किया है। खास तौर पर PUBG और Facebook का उपयोग करते समय आने वाली समस्या को भी ठीक कर दिया गया है। नए अपडेट के साथ ही कंपनी ने फोन के लिए अप्रैल सिक्योरिटी पैच जारी किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Vodafone Idea के अब सिर्फ 9 सर्कल्स में मिलेगा डबल डाटा ऑफर
टेलिकॉम कंपनी Vodafone Idea ने अपने डबल डाटा ऑफर को 9 सर्कल्स तक लिमिटेड कर दिया है। शुरुआत में इसे 22 टेलिकॉम सर्कल में पेश किया गया था। इसके बाद 8 सर्कल्स से प्लान्स में दिए जाने वाले डबल डाटा बेनिफिट को बंद कर दिया गया था और यह 14 सर्कल तक लिमिटेड हो गया था। वहीं, अब इसे केवल 9 सर्कल्स तक ही लिमिटेड कर दिया गया है। सिर्फ यही नहीं, Vodafone Idea ने डबल डाटा बेनिफिट वाले पोर्टफोलियो में से 249 रुपये के प्लान को भी रिमूव कर दिया है। अब यह ऑफर केवल 399 रुपये और 599 रुपये में ही उपलब्ध कराया गया है।
Nubia ने लॉन्च किया शानदार गेमिंग स्मार्टफोन
Nubia Play 5G ने लंबे इंतजार के बाद बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी के इस नए गेमिंग स्मार्टफोन में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए 144Hz एमोलेड डिस्प्ले का उपयोग किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे चीन में लॉन्च किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में यह अन्य देशों में भी दस्तक दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi K30i इस महीने हो सकता है लॉन्च
Redmi अपनी K30 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन K30i को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। साथ ही इस स्मार्टफोन को Redmi K30 5G का अर्फोडेबल वर्जन भी कहा जा रहा है। उम्मीद है कि Redmi K30i को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन लॉन्च से पहले इसके फीचर्स से जुड़े लीक्स आने शुरू हो गए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
शाओमी भारत में लॉन्च करने वाली है Mi Laptop Air
Xiaomi इंडिया के हेड मनु कुमार ने अपना फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है जिसमें वह अपने कर्मचारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिं के जरिए बात करते नजर आ रहे हैं। खास बात है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए उन्होंने कंपनी का अपकमिंग डिवाइस Mi Laptop Air इस्तेमाल किया है और ऐसे में उम्मीद है कि Mi Laptop Air जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Xiaomi Redmi Pad 5G को 27 अप्रैल को किया जा सकता है लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi एक नए टैबलेट पर काम कर रही है जिसे जल्द ही मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस टैब को लेकर कुछ खबरें सामने आ रही हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह टैब कंपनी के सब-ब्रांड Redmi के तहत लॉन्च किया जा सकता है। साथ ही इसका नाम Redmi Pad 5G होने की उम्मीद है। यह टैबलेट 5G आधारित होगा। साथ ही इस रिपोर्ट में इस टैब की लॉन्च तारीख समेत कई अन्य जानकारियां भी दी गई हैं। साथ ही Redmi Pad 5G की संभावित कीमत के बारे में भी अनुमान लगाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A72
Oppo ने अपनी A सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन शामिल करते हुए Oppo A72 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी Oppo A52, Oppo A92s और Oppo A12 को बाजार में उतार चुकी है। Oppo A72 में मुख्य फीचर्स के तौर पर 48MP का क्वाड कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Coronavirus के लिए भारत सरकार ने शुरू की Twitter Seva
Coronavirus आउटब्रेक के चलते दुनियाभर के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वायरस से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने Twitter Seva शुरू की है। यह सर्विस ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने में मदद करेगी और लोगों को रियल टाइम में मदद करने में उपयोगी साबित होगी। इस सर्विस की मदद से सरकार लोगों तक बड़े स्तर पर जुड़ पाएगी और उनकी मदद कर पाएगी। इस सर्विस की घोषणा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Nokia यूजर्स को कंपनी ने दिया तोहफा, 60 दिन बढ़ाई फोन की वारंटी
देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। इसी क्रम में टेलिकॉम कंपनियों के साथ-साथ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी यूजर्स को वारंटी एक्सटेंशन का तोहफा दिया है। लोगों HMD Global कंपनी ने Nokia स्मार्टफोन्स की वारंटी को 60 दिन तक बढ़ा दिया है। जिन यूजर्स के फोन की वैधता 15 मार्च से 15 मई के बीच खत्म हो रही है उन यूजर्स को चिंता करने की जरुरत नहीं हैं। कंपनी ने इन यूजर्स के फोन की वारंटी को 60 दिन बढ़ा दिया है। इससे पहले Samsung और Huawei ने भी अपने प्रोडक्टस की वारंटी को बढ़ाया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
Motorola Edge+ और Motorola Edge आज होंगे लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola आज अपने फ्लैगशिप हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन के बारे में पिछले काफी से खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में इस फोन को एक टीजर कंपनी ने भी पोस्ट किया गया था। यह एक लॉन्च टीजर था। खबरों की मानें तो कंपनी आज Motorola Edge+ और Motorola Edge स्मार्टफोन्स लॉन्च कर कीत है। इन दोनों फोन्स को कई बार ऑनलाइन लिस्टिंग पर देखा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
WhatsApp ने पेश किए Together At Home स्टीकर पैक
लॉकडाउन के इस माहौल में लोग घर पर कैद हैं। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया या फिर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए कई तरह के फीचर्स पेश कर रही है। अगर WhatsApp की बात करें तो ने WHO के साथ पार्टनरशिप में नया स्टीकर पैक पेश किया है। इसका नाम Together At Home है। इस स्टीकर पैक में क्वारंटाइन स्टीकर्स मौजूद हैं। आपको बता दें कि यह स्टीकर पैक फिलहाल अंग्रेजी में ही पेश किया गया है लेकिन जल्द ही इसे 10 अन्य भाषाओं में पेश किया जा सकता है। इसमें अरैबिक, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, इटैलियन, पुर्टगिश, रशियन, स्पैनिश और टर्किश भाषाएं शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
Google मना रहा Earth Day, बनाया यह खास Doodle
Google ने हाल ही में एक Doodle सीरीज बनाई थी जिसमें कोरोना वारियर्स को धन्यवाद दिया गया था। इसी तरह Google हर दिन खास क्यों है, यह बताने के लिए Doodle बनाती है। देखा जाए तो इससे सबसे ज्यादा फायदा लोगों का ही होता है क्योंकि इससे उनकी जनरल नॉलेज बढ़ जाती है। आज भी कुछ ऐसा ही है। क्या आप जानते हैं कि आप क्या है। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि आज Earth Day है। Google ने Earth Day की 50वीं सालगिरह पर यह Doodle बनाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर