म्यूजिक स्ट्रीमिंग को जल्द भारत में लॉन्च करेगा Spotify, एप्पल और अमेजन से होगा मुकाबला
म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली Spotify जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने इसका ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस देने वाली Spotify जल्द भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने न्यूयॉर्क में हुए ‘इनवेस्टर डे’ के मौके पर इसका ऐलान किया है। भारत में Spotify का मुकाबला एप्पल म्यूजिक, अमेजन प्राइम म्यूजिक, गाना, गूगल प्ले म्यूजिक, हंगामा और सावन जैसी कंपनियों से होगा।
कंपनी का बयान
Spotify के को-फाउंडर और सीईओ डैनियल ऐक ने एक बयान में कहा, ‘हम दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में अपनी सर्विस को लॉन्च करने पर काम कर रहे हैं। इन बड़े बाजारों में भारत, रूस और अफ्रीका शामिल हैं, जहां संगीत की परंपरा ही सभ्यता का हिस्सा रहा है।‘
इससे पहले कंपनी की तरफ से इस महीने की शुरुआत में पुष्टि की गई थी कि भारत में उसके कई कर्मचारी हैं। कंपनी ने भारत में ऑफिस होने की बात का भी पुष्टि किया था। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि भारत समेत 20 देशों में उसके कुल 308 कर्मचारी हैं।
कंपनी के बारे में ये जानना जरूरी है
Spotify म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस की पूरी दुनिया में कुल 159 मिलियन से भी ज्यादा यूजर बेस हैं। इस सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में करीब 71 मिलियन प्रीमियंम सब्सक्राइबर्स हैं।
भारतीय यूजर्स के लिए ये है प्लान
एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी सर्विसेस को यूजर्स को ध्यान में रखते हुए और भी ज्यादा एंडवांस्ड बनाने जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्री यूजर्स के लिए कंपनी एक उचित सर्वेस देगी, लेकिन इनमें आने वाले एड यूजर्स को परेशान कर सकते हैं। इसके पीछे कंपनी की योजना फ्री यूजर्स को प्रीमियंम यूजर्स में बदलना है।
इन कंपनियों से होगा मुकाबला
भारत में एप्पल म्यूजिक, अमेजन प्राइम म्यूजिक, गाना, गूगल प्ले म्यूजिक, हंगामा और सावन जैसी कंपनियों ने पहले से ही धाक जमा रखी है। अमेजन की बढ़ती लोकप्रियता और एप्पल-गूगल की विश्वसनीयता यूजर्स को पहले ही अपने खेमे में शामिल कर चुकी है। ऐसे में भारतीय बाजार में अपनी जमीन तलाश रही Spotify के लिए चुनौती काफी मुश्किल है। कंपनी भारतीय यूजर्स को लेकर किस तरह की रणनीति अपनाएगी ये आने वाले समय में पता चलेगा। हालांकि कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा का फायदा यूजर्स को ही होगा, जिसके पास पहले के मुकाबले विकल्प बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें:
कब खाना खाना है और कब रेस्ट करना है, सब कुछ बताती हैं ये हेल्दी एप
व्हॉट्सएप पर भेजें बड़ी वीडियो फाइल्स, इन तरीकों से नहीं घटेगी क्वालिटी
ये 4 टेक्नोलॉजी जिनका सफर 2018 में खत्म हुआ, जानें क्या था खास