Xperia 1R के साथ Sony लेकर आ सकती है दुनिया का पहला 5K डिस्प्ले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार Xperia 1R के साथ सोनी 5K रिजोल्यूशन स्क्रीन लाने की सोच रहा है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Sony भले ही अब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ा नाम नहीं रह गया और भारत में स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा में इसका कहीं नाम नहीं है, लेकिन सोनी के स्मार्टफोन्स अभी भी कई मार्केट्स में मौजूद है। कंपनी का सबसे लेटेस्ट लॉन्च Sony Xperia 1 स्मार्टफोन है। यह फोन 4K रिजोल्यूशन सपोर्ट करता है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Xperia 1R के साथ सोनी 5K रिजोल्यूशन स्क्रीन लाने की सोच रहा है।
जापानी साइट Sumahoinfo के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 5040x2160 पिक्सल्स रिजोल्यूशन होगा, जो इसे 5K रिजोल्यूशन वाला स्मार्टफोन बनाएगा। इस डिवाइस को Sony Xperia 1R का नाम दिया जाएगा। फोन को IFA 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। अभी यह नहीं पता है की स्क्रीन का साइज कितना होगा, लेकिन अंदाजा है की यह 6.5 इंच का हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि Xperia 1 में 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई थी, तो अगले फोन में इससे कम साइज की स्क्रीन ना होने का अंदेशा है। रिजोल्यूशन से पता चलता है की स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 का होगा।
इस समय, 4K या 5K रिजोल्यूशन वाली फोन की स्क्रीन किसी काम की है लगती। VR आधारित ऐप्स के लिए भी यह कुछ खास कारगर नहीं होगी। सोनी स्क्रीन रोजोल्यूशन के मामले में अच्छा काम जरूर कर रही है, लेकिन स्मार्टफोन बाजार में कंपनी का वर्चस्व नहीं रह गया है। कंपनी ने हाल ही में भारत से हाथ बाहर निकाल लिए हैं और अगर कंपनी मुनाफे में नहीं रही, तो अन्य देशों में भी कंपनी का यही हाल होगा।
Oppo A3s को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफर्स के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Redmi 7 को यूजर्स के बजट के मुताबिक बनाया गया है। कीमत कम होने से इसके फीचर्स पर कोई असर नहीं पड़ा है। फीचर्स के मुताबिक भी यह फोन काफी दमदार है। इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
यह भी पढ़ें:
Vivo Y7s मीडियाटेक हीलियो P65 और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स
Xiaomi Mi A3 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Prime Day सेल खत्म लेकिन Apple का यह प्रोडक्ट अब भी डिस्काउंट पर उपलब्ध