Sony, Xiaomi, Samsung के फोन्स में हैकर्स ने की सेंधमारी, पढ़ें पूरा मामला
Sony Xiaomi Samsung समेत कुछ अन्य कंपनियों की डिवाइसेज में हैकर्स ने सेंधमारी करने की कोशिश की और वो इसमें कामयाब भी रहे हैं
नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन या तकनीकी कंपनियां अपनी डिवाइसेज को सुरक्षित रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। इसके बाद भी हैकर्स ऐसा कोई न कोई रास्ता ढूंढ ही लेते हैं जिससे वो डिवाइस में सेंधमारी कर सकें। इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसके मुताबिक Sony, Xiaomi, Samsung समेत कुछ अन्य कंपनियों की डिवाइसेज में हैकर्स ने सेंधमारी करने की कोशिश की और वो इसमें कामयाब भी रहे हैं। इसके जरिए हैकर्स ने 1,45,000 डॉलर यानी करीब 1.02 करोड़ रुपये भी जीते हैं।
जानें क्या है पूरा मामला: Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हैकिंग की जानकारी टोक्यो में आयोजित किए गए Pwn2Own हैकिंग कॉन्टेस्ट में एक टीम ने की। Team Fluoroacetate ने इन डिवाइसेज में मौजूद खामियों को दूर किया है। इस टीम में एमाट कामा और रिचर्ड झू शामिल हैं। इनकी रिपोर्ट के मुताबिक, इन्होंने सबसे पहले दो व्हाइट हैकर्स सबसे पहले Sony X800G स्मार्ट टीवी के बारे में बताया। इसमें हैकर्स ने जावास्क्रिप्ट OOB रीड बग का इस्तेमाल किया। इसके बाद टेलिविजन के बिल्ट-इन वेब ब्राउजर में इन्होंने सेंधमारी की। इससे उन्होंने डिवाइस पर कंट्रोल हासिल किया है। इस तरह के इन व्हाइट हैकर्स ने की और डिवाइस का कंट्रोल हासिल कर लिया। इस तरह हैकर्स ने 1,45,000 डॉलर यानी करीब 1.02 करोड़ रुपये जीते।
Samsung और Xiaomi के फोन्स भी हुए हैक: स्मार्ट टीवी को हैक करने के बाद उनका टारगेट Amazon Echo Show 5 था। इसमें इंटेगर ओवरफ्लो का इस्तेमाल किया। जडिवाइस पर कंट्रोल हासिल करने के बाद उन्होंने 60,000 डॉलर यानी करीब 42.56 लाख रुपये जीते। इसके बाद Galaxy S10 और Q60 स्मार्ट टीवी को भी हैक किया। इसमें उन्होंने 45,000 डॉलर यानी करीब 31.92 लाख रुपये जीते। इसके अलावा Xiaomi Mi9 को हैक कर 20,000 डॉलर यानी करीब 14.18 लाख रुपये जीते।
आपको बता दें कि यह कॉन्टेस्ट साल में एक बार होता है। इसे वर्ष 2007 से आयोजित किया जारहा है। इसमें डिवाइसेज और सॉफ्टवेयर्स की खामियों को उजागर किया जाता है।