Move to Jagran APP

Rs 10000 से कम में इस दिवाली अपने घर को बनाएं Smart Home, IoT के बारे में जानें सब कुछ

PC Main Image Busakorn Pongparnit via Getty Images

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 11:04 AM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 12:49 PM (IST)
Rs 10000 से कम में इस दिवाली अपने घर को बनाएं Smart Home, IoT के बारे में जानें सब कुछ
Rs 10000 से कम में इस दिवाली अपने घर को बनाएं Smart Home, IoT के बारे में जानें सब कुछ

नई दिल्ली, साक्षी पंड्या। स्मार्ट होम डिवाइसेज एक बड़ी कैटेगरी है, जिसमें सबसे मुख्य भूमिका इंटरनेट ऑफ थिंग्स IoT की है। होम ऑटोमेशंस के लिए सबसे जरूरी IoT है। इसी के जरिये आप अपने घर को इंटरनेट के जरिये कनेक्टेड रख सकते हैं और उन्हें कमांड देने के लिए, उनसे बात कर सकते हैं। IDC की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली स्मार्ट होम डिवाइसेज के अनुसार, भारतीय स्मार्ट होम डिवाइसेज मार्केट, जिसमें कनेक्टेड लाइट्स, स्मार्ट स्पीकर्स, कनेक्टेड थर्मोस्टैट्स, स्मार्ट टीवी, होम मॉनिटरिंग, सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स, डिजिटल मीडिया अडाप्टर्स आदि सम्मिलित है। इनमे 2018 क्वार्टर2 में 1.4 मिलियन शिपमेंट्स के साथ साल दर साल 107 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई है।

loksabha election banner

भारत में IoT या स्मार्ट होम डिवाइसेज का क्या है भविष्य? केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2014 में इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर मसौदा नीति जारी की थी। डिजिटल इण्डिया स्मार्ट सिटी पहल के साथ अप्रैल 2015 में कुछ बदलावों के साथ इसे जारी किया गया। केंद्र सरकार की इस नीति के अंतर्गत 2020 तक 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का इंटरनेट ऑफ थिंग्स उद्योग बनाने की परिकल्पना है। इसके अलावा सरकार की तैयारी IoT सेंटर्स को भी डेवलप करने की है।

भारत के बाद एक बड़ा प्लस प्वाइंट यह है की यहां कंज्यूमर बेस काफी बड़ा है। कंपनियां भारतीय उपभोक्ताओं को आने वाले समय में अपने प्रोडक्ट्स और घर को स्मार्ट होम में कम से कम कीमत में बदलने का विकल्प जरूर देगी। अभी ऐसे कई प्रोडक्ट्स हैं, जो भारत यूजर्स के हिसाब से सही नहीं बैठते हैं। शायद यही वजह है की भारत जैसे विशाल कंज्यूमर बेस वाले देश में टेक्नोलॉजी का यह बड़ा बदलाव फिलहाल धीरे हो रहा है।

बिजनेस इनसाइडर द्वारा किए गए शोध के अनुसार, 2020 तक 24 अरब से अधिक इंटरनेट से जुड़ी डिवाइस दुनिया भर में लग चुकी होंगी। इसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की आने वाले समय में धरती पर हर इंसान के लिए चार से अधिक डिवाइस होंगी। इन डिवाइसेस में थिंग्स ऑफ इंटरनेट शामिल है, और इसकी उपस्थिति हमारी दुनिया को स्थायी रूप से बदल रही है।

Reliance Jio जैसे कंपनी ने आपको घर को स्मार्ट होम बनाने की प्लानिंग काफी पहले से शुरू कर दी है। आने वाले समय में किफायती पैकेज में Jio के एग्जीक्यूटिव आपके घर आकर सभी डिवाइसेज को खुद इनस्टॉल कर के आपको स्मार्ट होम का एक्सपीरियंस लेने का मौका देंगे। जब तक यह नहीं होता, तब तक मार्केट में कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं। इससे पहले की हम आपको इन डिवाइसेज के बारे में बताए, जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें की इंटरनेट ऑफ थिंग्स क्या है?

क्या है इंटरनेट ऑफ थिंग्स?

इंटरनेट ऑफ थिंग्स नेटवर्किंग है। इस नेटवर्किंग में आपके घर के सभी गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज को इंटरनेट के जरिये एक-दूसरे से कनेक्ट किया जाता है। इस तरह से आप अपने घर में इन डिवाइसेज को बस कमांड देकर काम करवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और स्मार्ट होम डिवाइसेज के मेल से आप अपने ऑफिस में बैठकर घर पर AC के तापमान से सिक्योरिटी कैमरा को भी मैनेज कर सकते हैं। इसका लाभ सिर्फ आपके घर तक है बल्कि स्मार्ट सिटी जैसी बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काफी कामगर है। इंटरनेट से लिंक कर के एक कार बीमा कंपनी अपने पॉलिसी धारकों को सेंसर के माध्यम से किसी ऐसे क्षेत्र में बढ़ने से रोक/चेतावनी दे सकती है, जहां चक्रवात या कोई और आपदा आने की आशंका हो।

एस्ट्रम होल्डिंग लिमिटेड के सीईओ मनोज कुमार पंसारी इंडस्ट्री में IOT के भविष्य को लेकर बताते हैं की- '' टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है और यह स्मार्ट टेक्नोलॉजी में परिवर्तित हो रहा है। इसकी शुरुआत IOT और सिक्योरिटी से हुई है। आज के समय में लोगों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। इसे लोगों के लिए IOT/सिक्योरिटी डिवाइसेज से आसान किया जा सकता है।''

अपने घर को कैसे बनाएं स्मार्ट होम?

मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो भारतीय यूजर्स के अनुसार काफी महंगे हैं और यूसेज के हिसाब से ठीक है बैठते, लेकिन कई ऐसे प्रोडक्ट्स भी हैं, जो भारतीय यूजर्स के लिए ठीक बैठते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स भी थोड़े महंगे जरूर हो सकते हैं। आप इन प्रोडक्ट्स में से अपने घर को स्मार्ट होम में बदलने के लिए अपनी जरूरत, बजट और पसंद अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इनमे से कोई भी डिवाइस लेकर आप Rs 10000 से कम में अपने घर को स्मार्ट होम में बदलने की शुरुआत कर सकते हैं:

स्मार्ट एयर प्यूरिफायर्स: भारत में प्रदुषण इतना बढ़ गया है की मेट्रो सिटीज में, तो लोगों ने एयर प्यूरीफायर लेना शुरू भी कर दिया है। दिल्ली को तो दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक लिस्ट किया गया है। फिलहाल, मार्केट में Xiaomi का सबसे किफायती स्मार्ट एयर प्यूरीफायर मौजूद है। Xiaomi Mi Air Purifier 2, 400 square feet का एरिया कवर करता है। इसमें रियल-टाइम एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI मॉनिटर भी दिया गया है। यह बड़ा हॉल या मास्टर बैडरूम के जितना एरिया कवर करता है।

₹ 12,990.00- Xiaomi Mi Air Purifier 2 (Buy Now on Amazon)

स्मार्ट बल्ब: स्मार्ट बल्ब आजकल एक बड़ी रेंज में उपलब्ध है। स्मार्ट बल्ब आपके फोन से कनेक्ट हो जाते हैं और इससे आप बल्ब का कलर अपनी पसंद या मूड के अनुसार बदलस सकते हैं। आजकल अधिकतर लोग ऐसे बल्ब लेना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें आप लाईट को डिम करने से लेकर इसके कलर भी बदल सकते हैं। इसे आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसका मतलब अगर आप लाईट ऑन कर के भूल गए हैं, तो आप बाहर से भी इसे ऑफ कर सकते हैं। Syska Smartlight Rainbow LED और Philips Hue (Buy Now on Amazon) ऐसे दो बल्ब हैं, जिन्हें इस मामले में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

₹ 649- Syska Smartlight Rainbow LED (Buy Now on Amazon)

Syska के एक से अधिक बल्ब्स को आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आप बल्ब का टाइमर भी सेट कर सकते हैं। इसका मतलब की बल्ब कब ऑन या ऑफ हो, यह भी आप तय कर सकते हैं। सूरज के उगने के समय पर अपने बल्ब में अलार्म भी सेट किया जा सकता है। Philips Hue को Amazon Alexa, Apple Home Kit और Google Assistant के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप पूरे घर को स्मार्ट होम में बदल रहे हैं, तो यह बल्ब अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आप शुरुआत कर रहें हैं, तो Syska बेहतर विकल्प है।

स्मार्ट स्ट्रीमिंग डिवाइसेज: आजकल टीवी का महत्व खत्म होते जा रहा है।अब सिर्फ बच्चे ही है, बल्कि अधिक उम्र के लोग भी Amazon Prime और Netflix जैसी ऐप्स पर कंटेंट कंज्यूम करने लगे हैं। आजकल सीधे स्मार्टफोन से टीवी पर कंटेंट देखा जा सकता है। यह Chromecast और Amazon Fire Stick जैसी स्मार्ट स्ट्रीमिंग डिवाइसेज से संभव हो पाया है। अगर आपके पास स्मार्ट टीवी है, तो ये डिवाइसेज आपके साधारण टीवी को भी काफी कम कीमत में स्मार्ट टीवी बना देते हैं।

₹ 3,999- Amazon Fire Stick (Buy Now on Amazon)

स्मार्ट स्पीकर्स: अगर स्पीकर सिर्फ म्यूजिक प्ले करने से ज्यादा कुछ कर रहा है, तो उसे स्मार्ट स्पीकर कहा जाता है। स्मार्ट स्पीकर अब वायरलेस होने के साथ-साथ वॉयस से कंट्रोल किये जा सकते हैं। इसका सबसे आम और अच्छा उद्धरण Amazon Echo Dot है। ये स्मार्ट स्पीकर आपकी कमांड लेने के लिए AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करते हैं। इन स्मार्ट स्पीकर्स से आप गाना प्ले करने से लेकर लाईट्स डिम करने तक सभी काम करवा सकते हैं।

₹ 3,999- Amazon Echo Dot (Buy Now on Amazon)

WiFi Video Doorbell: अगर आप स्मार्ट फोन में अपने घर को तब्दील कर रहे हैं, तो सिक्योरिटी इस मामले में बहुत महत्व्पूर्ण है। Yaojin वायरलेस Doorbell में 720p वीडियो कैमरा के साथ 160 डिग्री वाईड-एंगल के साथ-साथ स्मार्ट मोशन डिटेक्शन मिलता है। Wi-Fi कनेक्टिविटी के चलते आप अपने स्मार्टफोन पर ही घर के आस-पास की हरकतों को देख-सुन सकते हैं और विजिटर्स से बात भी कर सकते हैं।

इसके आपको लाइव-फीड के साथ-साथ मोशन डिटेक्ट होने पर वीडियो क्लिप्स का एक्सेस भी मिलता है। Yaojin की वायरलेस Doorbell IP65 वॉटरप्रूफ सर्टिफाइड है। आपके स्मार्ट होम की सिक्योरिटी के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

PC Main Image: Busakorn Pongparnit via Getty Images

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.