Move to Jagran APP

Apple iPhone से Amazon Alexa तक लेजर से हैक हो सकती हैं स्मार्ट डिवाइसेज

एक नई रिसर्च सामने आई है जिसके मुताबिक स्मार्ट डिवाइसेज को लेजर के जरिए इसे हैक किया जा सकता है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 12:53 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 12:53 PM (IST)
Apple iPhone से Amazon Alexa तक लेजर से हैक हो सकती हैं स्मार्ट डिवाइसेज
Apple iPhone से Amazon Alexa तक लेजर से हैक हो सकती हैं स्मार्ट डिवाइसेज

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन्स के बिना आज हम कई जरूरी काम नहीं कर पाते हैं। यह हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। हमारी रोजमर्रा की लाइफ को और स्मार्ट बनाने के लिए कंपनियों ने कुछ स्मार्ट स्पीकर्स और होम डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। इनके जरिए आप अपने घर में उपलब्ध सभी स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सकता है। वैसे तो ये डिवाइसेज हमारी जिंदगी को स्मार्ट बनाते हैं लेकिन कुछ स्मार्ट स्पीकर्स ऐसे भी हैं इन्हें हैक किया जाना बेहद आसान है। इनसे सभी डिटेल्स चुराई जा सकती हैं। एक नई रिसर्च सामने आई है जिसके मुताबिक लेजर के जरिए इसे हैक किया जा सकता है।

loksabha election banner

यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कम्युनिकेशन्स ने की है। इस रिसर्च का नाम लेजर-बेस्ड ऑडियो इंजेक्शन अटैक्स ऑन वॉइस-कंट्रोलेबल सिस्टम्स है। इसे पब्लिश भी कर दिया गया है। रिसर्चर्स ने कहा है iPhone, Siri, Alexa, Facebook Portal और Google Home Devices को दूर से कमांड्स दिए जा सकते हैं। इसके लिए कुछ बोलने की भी जरूरत नहीं है। यह काम लेजर की मदद से किया जाता है। लेजर की मदद से ही इन स्मार्ट डिवाइसेज को कमांड दी जाती है। जैसे लोकेट करना, अनलॉक करना, गाड़ी स्टार्ट करना आदि।

रिसर्चर्स की मानें तो स्मार्ट डिवाइसेज को 360 फीट या फिर करीब 110 मीटर दूर से इन्हें हैक किया जा सकता है। इतनी दूर से वॉयस एक्टिवेशन तो काम नहीं करेगा लेकिन हैकर्स लेजर के जरिए इन पर आसानी से हैक कर सकते हैं। इसके लिए एक पिन की आवश्यकता होती है। इसकी कोई संख्या भी नहीं होती है इसे हैकर्स कितनी भी बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करता है काम: मान लिजिए कि कोई स्मार्ट डिवाइस किसी विंडो के पास रखी है और दूसरी बिल्डिंग में हैकर है। तो वो लाइट बीम अटैक से ग्लास के आर-पार कमांड दी जा सकती है। इस तरह का अटैक माइक्रोफोन में मौजूद एक खामी का फायदा उठाकर किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.