सर्दियां आने से पहले AC की सर्विस करवाना जरूरी है या नहीं? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही तरीका
गर्मियों के बाद AC को बंद करने से पहले उसकी सर्विस की जरूरत उपयोग और स्थिति पर निर्भर करती है। ...और पढ़ें

सर्दियां आने से पहले AC की सर्विस करवाना जरूरी है या नहीं? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही तरीका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में दिन-रात चलने वाला एयर कंडीशनर अब सर्दियों के आते ही ज्यादातर घरों में बंद हो गया है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल जरूरत आता है कि क्या AC को बंद करने से पहले भी इसकी सर्विस करवाना जरूरी है या फिर अगली गर्मियों में यूज करने से पहले ही इसकी सफाई करवाएं।
इसका जवाब AC के यूज, उसकी हालत और मेंटेनेंस पर डिपेंड करता है। हालांकि, सर्दियां शुरू होने से पहले कुछ जरूरी चीज़ें चेक कर लेना फायदेमंद हो सकता है। चलिए पहले जानते हैं क्या सर्दियों से पहले AC की सर्विस जरूरी है...
क्या जरूरी है सर्दियों से पहले AC की सर्विस?
अगर AC गर्मियों में लगातार यूज हुआ है, फिल्टर गंदे हैं या कूलिंग के दौरान किसी तरह की दिक्कत आ रही थी, तो सर्दियों से पहले इसकी सर्विस करवाना अच्छा फैसला हो सकता है। इससे धूल, गंदगी और जमा नमी को साफ करने में मदद मिलेगी। वहीं अगर AC सही से काम कर रहा है और हाल ही में उसकी सर्विस भी अच्छे से हुई है, तो तुरंत दोबारा पूरी सर्विस करवाना जरूरी नहीं है।

AC बंद करने से पहले करें ये 4 काम
- एयर फिल्टर साफ करें
सबसे पहले तो AC के फिल्टर को क्लीन करें, क्योंकि इस पर धूल जमने से हवा का फ्लो प्रभावित हो सकता है। फिल्टर को कंपनी के निर्देशों के मुताबिक निकालकर साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही वापस फिट करें।
इसके बाद AC के आसपास और एयर आउटलेट पर जमी धूल अच्छे से साफ करें। अगर कॉइल या अंदरूनी हिस्सों में ज्यादा गंदगी है, तो टेक्नीशियन से भी इसकी अच्छे से सफाई करवा लें।
AC को अच्छे से साफ करने के बाद पानी निकलने वाले पाइप को भी क्लीन करें। इसमें रुकावट होने पर लीकेज की समस्या हो सकती है। इसलिए ड्रेनेज सिस्टम को चेक करें ताकि आगे आपको दिक्कत न आए।
स्प्लिट AC के आउटडोर यूनिट को भी अच्छे से क्लीन करें। इसके आसपास पत्तियां, धूल या अन्य रुकावटें न रहने दें। सफाई करते टाइम बिजली की सप्लाई बंद रखें और यूनिट को खुद ही खोलने की ट्राई न करें।
यह भी पढ़ें- पोर्टेबल AC Vs विंडो AC: कौन-सा AC कम बिजली खर्च करता है और देता है बेहतर कूलिंग?
