Samsung ने पहला Onyx Cinema LED स्क्रीन किया पेश, मिलेगी 10 गुना बेहतर क्वालिटी
Samsung के Onyx Cinema LED स्क्रीन के फीचर्स की बात करें तो इसमें दर्शकों को बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलती है। (फोटो साभार- Samsung)
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ इनोवेटिव डिस्प्ले बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने हाल ही में पहले Onyx Cinema LED स्क्रीन को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के मूरी पार्क स्थित HOYTS इंटरटेनमेंट क्वार्टर में लगाया है। ये 14 मीटर वाला Onyx Cinema LED स्क्रीन दुनिया का पहला इस तरह का स्क्रीन है। कंपनी अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में 10 मीटर के Onyx Cinema LED स्क्रीन को भी इंस्टाल करेगी।
Samsung विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Hyeseung Ha ने इस मौके पर कहा, सिनेमा देखने वाले दर्शकों को बेहतर मूवी व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए इस तरह की इनोवेटिव स्क्रीन को यहां लगाया गया है। Onyx के साथ हम दर्शकों और एंटरटेनमेंट पार्टनर्स को नया एक्सपीरियंस देने के लिए उत्साहित हैं। इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से दर्शकों को मूवीज देखने का नया अनुभव मिलेगा। साथ ही, इसमें थियेटरिकल पिक्चर क्वालिटी भी मिल सकेगी। अच्छी व्यूइंग क्वालिटी मिलने की वजह से दर्शक बार-बार इस स्क्रीन पर सिनेमा देखना पसंद करेंगे।
(फोटो साभार- Samsung)
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लीडिंग मूवी चैनल HOYTS ने Samsung के साथ 50 सिनेमा लोकेशन पर Onyx स्क्रीन को लगाने का करार किया है। Samsung के Onyx Cinema LED स्क्रीन के फीचर्स की बात करें तो इसमें दर्शकों को बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसमें 4K रिजोल्यूशन और HDR पिक्चर क्वालिटी के साथ-साथ 146fL लेवल तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है जो कि स्टैंडर्ड प्रोजेक्टर से 10 गुना ज्यादा है।
ऑस्ट्रेलिया के अलावा Samsung अपने Onyx Cinema LED स्क्रीन को दुनिया के कई बड़े शहरों में इंस्टाल करेगा। इन शहरों में पेसिफिक थिएटर्स, लॉस एंजलिस (अमेरिका), कैपिटल सिनेमा, बीजिंग (चीन) और अरिना सिनेमा के सिलसिटी थिएटर, ज्यूरिक (स्वीटजरलैंड) शामिल हैं। भारत में इसे कब लगाया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।