Samsung Galaxy Tab S6 Lite प्री-ऑर्डर के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स
Samsung Galaxy Tab S6 Lite को LTE वर्जन में उपलब्ध कराया गया है और इसे दो कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Tab S6 Lite को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों ही लीक्स के जरिए इस डिवाइस के लगभग सभी फीचर्स सामने आए थे। वहीं अब नई रिपोर्ट के अनुसार लॉन्च से पहले ये प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया है। जो कि जर्मनी की Amazon वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां इसकी कीमत और फीचर्स की भी जानकारी दी गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।
Slashleaks की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung का अपकमिंग डिवाइस Galaxy Tab S6 Lite जर्मनी में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है और यूजर्स इसे Amazon पर प्री-बुक कर सकते हैं। जहां इसके LTE वर्जन की कीमत 430 Euros यानि लगभग 35,800 रुपये दी गई है। फिलहाल ये केवल जर्मनी में ही उपलब्ध कराया गया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले दिनों Galaxy Tab S6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया था। जिसके अनुसार यह डिवाइस केवल LTE वर्जन में ही उपलब्ध होगा और इसे एंड्राइड 10 ओएस पर पेश किया गया है। इसमें 10.4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। खास बात है कि इस डिवाइस में यूजर्स को S Pen स्टायलस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें AKG ट्यूनिंग और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर दिए गए हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Galaxy Tab S6 Lite में 4GB रैम दी गई है। ये डिवाइस ब्लू और ब्लैक दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy Tab S6 Lite में 7040mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस का वजन 467 ग्राम है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए एनएफसी और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।