मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आने से पहले ही गैलेक्सी S9 की लॉन्च वीडियो हुई लीक
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च होने वाले सैमसंग गैलेक्सी S9 के फीचर्स एक वीडियो के जरिए आए बाहर
नई दिल्ली(टेक डेस्क)। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में सैमसंग गैलेक्सी S9 के लॉन्च होने की पूरी उम्मीद है। इसे लेकर काफी समय से कई जानकारियां लीक भी हुई हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से ठीक एक दिन पहले सैमसंग गैलेक्सी S9 के लॉन्च वीडियो लीक ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
क्या है वीडियो में?
यूट्यूब पर एक चैनल की ओर से अपलोड की गई वीडियो में S9 को उसकी टैगलाइन “The Phone. Reimagined.” के साथ देखा गया। इस वीडियो में फ़ोन के कई फीचर्स की जानकारी दी गई है और बताया गया है की सैमसंग की नई फ्लैगशिप डिवाइस कैसी होगी।
क्या होगा फोन में खास?
- सैमसंग के नए फोन की मुख्य बातों में से एक यह है कि यह फोन S8 के DeX स्टेशन का अपग्रेडेड वर्जन होगा। इससे फोन एक स्पेशल डॉक की मदद से फोन से कंप्यूटर में बदल जाएगा।
- इसके आलावा ऑगमेंटेड रियलिटी भी S9 के मुख्य सेलिंग पॉइंट में से एक होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि यह AR को गेम्स खेलने के अलावा काम के दौरान भी इस्तेमाल किया जा सकता है। AR के गेम्स के अलावा भी कई फायदे हो सकते हैं।
- S9 में फेशियल रिकग्निशन के साथ-साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हालांकि, इस फोन की फ्रंट स्क्रीन में फिंगरप्रिंट सेंसर एम्बेड करने के बजाय इसे फोन की रियर पर देखा जाएगा।
- यह S9 का एंटरप्राइज एडिशन है। वीडियो में दावा किया गया है की इसमें आधुनिक मोबाइल वर्कफोर्स को अपनाया गया है। इससे फोन बेहतर डाटा सिक्योरिटी उपलब्ध करवा पाएगा। इसकी सॉफ्टवयेर अपडेट्स को कंपनी के आईटी एडमिन द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। कंपनी का मानना है की इससे फोन को बेहतर तरीके से साइबर अटैक्स से बचाया जा सकेगा।
वीडियो का सार निकाला जाए तो सैमसंग गैलेक्सी S9 को एक प्रोडक्टिविटी टूल की तरह दिखाया गया है। इससे मोबाइल वर्कर्स एक टूल से ही अधिक काम कर पाएंगे। असल जिंदगी में लोग आने वाले टेक्नॉलजीज का किस तरह इस्तेमाल करते हैं, वो तो भविष्य में ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें:
MWC 2018 में स्मार्टफोन लॉन्च के अलावा भी बहुत कुछ होगा खास, जानिए
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में 5G तकनीक पर हो सकता है फोकस, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव
MWC 2018: गैजेट्स के महाकुंभ की हर जानकारी, इन स्मार्टफोन्स पर रहेगी दुनिया की नजर
MWC 2018: पिछली गलती सुधारेगा इंटेल, इस तकनीक से देगा विरोधियों को जवाब
MWC 2018: गूगल ला सकता है ऐसी तकनीक, जो आपने अभी तक फिल्मों में ही देखी है