Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Galaxy S22 FE जल्द हो सकता है लॉन्च, मिल सकते हैं ये खास फीचर्स

    By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 11:21 PM (IST)

    खबर आ रही रही है कि सैमसंग 2023 में galaxy S22 FE को लॉन्च कर सकता है। बता दें कि कंपनी इस फोन को गैलेक्सी बड्स के साथ पेश कर सकती है। ये फोन 2023 फरवरी में लॉन्च हो सकता है।आइये इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Samsung soon to launch its new smartphone Samsung galaxy S22 FE

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि सैमसंग फरवरी 2023 में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S23 सीरीज़ लॉन्च करने के बाद कंपनी Galaxy S22 फैन एडिशन (FE) स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक टिपस्टर ने जानकारी दी है कि कंपनी 1 फरवरी, 2023 को अमेरिका में Galaxy S22 FE से पर्दा उठा सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लीकस्टर का दावा है कि हैंडसेट कैंसिल किए गए Samsung Galaxy A74 5G की जगह ले सकता है। इसके गैलेक्सी A74 फोन के समान कीमत के साथ आने की उम्मीद है। आइये जानते हैं कि आप इस फोन में कौन से फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- अब Xiaomi के इन स्मार्टफोन में मिलेगा JIo True 5G , लिस्ट में शामिल में कई खास डिवाइस

    सैमसंग गैलेक्सी S22 FE के संभावित स्पेसिफिकेशंस

    Samsung Galaxy S22 FE को एक नए सैमसंग प्रोसेसर और एक कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें Exynos 2300 4nm चिपसेट हो सकता है। बता दें कि इस प्रोसेसर की अब तक धोषणा नहीं हुई है। कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में सैमसंग 108MP HM6 सेंसर हो सकता है। बता दें कि Galaxy S21 FE में केवल 12MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया था।

    पिछले लीक में जानकारी मिली है कि कंपनी गैलेक्सी S23 सीरीज लॉन्च से पहले गैलेक्सी S22 FE और गैलेक्सी बड्स 2 को एक साथ लाने की योजना बना रही है। जबकि एक अन्य टिपस्टर Dohyun Kim ने खुलासा किया है कि Galaxy S23 FE को इस बार सीरीज के साथ पेश नहीं किया जाएगा।

    Samsung Galaxy F14 को जल्द कर सकती है लॉन्च

    सैमसंग जल्द ही भारत में Samsung Galaxy F14 लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ये स्मार्टफोन जनवरी 2023 में लॉन्च होगा। इसे फ्लिपकार्ट के साथ-साथ सैमसंग ऑनलाइन स्टोर और देश भर में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से बेचा जाएगा। हालांकि, यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि डिवाइस 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा या नहीं।

    यह भी पढ़ें- जल्दी करें! अब तक Aadhaar से नहीं लिंक किया तो बेकार हो जाएगा आपका PAN, कुछ स्टेप्स में तुरंत हो जाएगा काम