Samsung Galaxy S11 (Galaxy S20) इस दिन हो सकता है लॉन्च, लीक हुई वीडियो
Samsung के आधिकारिक प्रेस चैनल पर अपलोड की गई एक लीक्ड प्रमोशनल वीडियो से पता चला है कि कंपनी की अगला Galaxy Unpacked इवेंट फरवरी में आयोजित किया जाएगा
नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung अपने नए फ्लैगशिप Galaxy S11 जिसे Galaxy S20 भी कहा जा रहा है, लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी एक लीक्ड प्रमोशनल वीडियो से मिली है। यह वीडियो कंपनी के आधिकारिक प्रेस चैनल पर अपलोड की गई है। इस वीडियो से पता चला है कि कंपनी की अगला Galaxy Unpacked इवेंट फरवरी में आयोजित किया जाएगा। वीडियो के मुताबिक, यह इवेंट 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसी दिन कंपनी Galaxy S11 (Galaxy S20) लॉन्च कर सकती है।
Samsung ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा फिलहाल नहीं किया है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Galaxy S11 मॉडल्स के साथ कंपनी अपना अगला फोल्डेबल फोन यानी Galaxy Fold 2 भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने जो 15 सेकेंड की वीडियो जारी किया है उसमें फोन का नाम भी नहीं दिया गया है। इसमें केवल इतना ही बताया गया है कि Galaxy Unpacked 2020 इवेंट 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
Samsung Unpacked leaked promo. Unpacked is confirmed for 2/11/20 pic.twitter.com/nQeT6i4aRp— Max Weinbach (@MaxWinebach) January 4, 2020
Max Weinbach नाम के ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को सबसे पहले स्पॉट किया था। अगर यह वीडियो सही हे तो Galaxy की नई फ्लैगशिप सीरीज और फोल्डेबल फोन को 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung की Galaxy S10 सीरीज के अपग्रेडेड वेरिएंट का नाम Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra हो सकता है।
इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी कि जिसमें कहा गया था कि Galaxy S10 के अपग्रेडेड वर्जन में कर्व्ड ऐज डिजाइन दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन्स में Exynos 990 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 108 मेगापिक्सल का ISOCELL Bright HMX प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।