Move to Jagran APP

Samsung Galaxy S10 Lite कल भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy S10 Lite को 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले यह फोन की कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है

By Renu YadavEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 07:08 PM (IST)
Samsung Galaxy S10 Lite कल भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy S10 Lite कल भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite इंतजार भारतीय यूजर्स काफी समय से कर रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने Galaxy Note 10 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 38,990 रुपये है। वहीं अब कल यानि 23 जनवरी को Galaxy S10 Lite भी भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर दस्तक देगा। लॉन्च से पहले यह कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है और साथ ही ट्वीटर के जरिए भी कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया है। 

loksabha election banner

Samsung India के आधिकरिक ट्वीटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है​ कि Galaxy S10 Lite भारत में 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। हालांकि अभी तक फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन Flipkart पर लिस्टिंग के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये एक्सक्लूसिवली यहां सेल के लिए उपलब्ध होगा। 

Flipkart पर Galaxy S10 Lite के कुछ फीचर्स भी शेयर किए गए हैं। जिनके अनुसार इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है। जो कि सुपर फास्ट तकनीक के साथ उपलब्ध होगी। वहीं फोन में 2400 × 1080 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन सैमसंग वन यूआई 2.0 आधारित एंडरॉयड 10 के साथ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर काम करता है।  

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन भारतीय बाजार में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा। साथ ही प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.