Samsung Galaxy M40 से लेकर Nokia 1 Plus तक जून 2019 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स
इस महीने प्रीमियम से लेकर एंट्री-लेवल के स्मार्टफोन मार्किट में डेब्यू करने वाले हैं। जानते हैं इस महीने आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में
नई दिल्ली, टेक डेस्क। नए महीने की शुरुरात के साथ स्मार्टफोन की लम्बी लिस्ट भी तैयार है, जो इस महीने भारत या बाहर लॉन्च होंगे। पिछले महीने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे की- OnePlus 7 Pro, Honor 20 Pro, Google Pixel 3a लॉन्च किए गए। हालांकि, इस महीने प्रीमियम से लेकर एंट्री-लेवल के स्मार्टफोन मार्किट में डेब्यू करने वाले हैं। जून 2019 साल का वो समय लग रहा है जब कंपनियां अपनी पिछली साल की डिवाइसेज के अपग्रेडेड मॉडल लॉन्च करेंगी। जानते हैं इस महीने आने वाले स्मार्टफोन्स के बारे में:
Samsung Galaxy M40: Samsung इस महीने Galaxy M पोर्टफोलियो में इस साल जून 11 को चौथी डिवाइस लॉन्च करने वाला है। फोन के बारे में यह कन्फर्म हुआ है की इसमें Infinity-O डिस्प्ले, ट्रिपल र्कमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Samsung ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर "notify me" विकल्प के साथ एक माइक्रोसाइट भी दी है।
Nokia 1 Plus: इस महीने Nokia जून 6 को Nokia 1 का सक्सेसर Nokia 1 Plus लेकर आ सकती है। फोन Nokia 1 अपग्रेडेड वर्जन होगा। खबर है की फोन एंड्रॉइड 9 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, 5.5 इंच डिस्प्ले, 2GB रैम के साथ आ सकता है।
Nokia 9 PureView: HMD Global अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 Pureview को इस महीने भारत में लेकर आ सकता है। फोन को यूनाइटेड स्टेट्स और कुछ यूरोपियन मार्किट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
दमदार बैटरी और शानदार कैमरा से लैस Galaxy M20 कम कीमत में एक बेस्ट च्वाइस साबित हो सकता है। इसे Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां
Xiaomi Mi 9T: Xiaomi ने हाल ही में ट्विटर पर Mi 9 सीरीज का टीजर रिलीज किया है। हालांकि, कंपनी ने इस महीने आने वाली डिवाइस का नाम नहीं बताया है। ऐसा अनुमान है की यह फोन Mi 9 लाइनअप में आएगाजिसका नाम Mi 9T हो सकता है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन के फीचर्स फ्लैगशिप Xiaomi Mi 9 से मिलते होंगे।
अगर आप Nokia के स्मार्टफोन्स खरीदना चाहते हैं तो Amazon एक बेहतर विकल्प है। यहां आपको Nokia के कई स्मार्टफोन्स ऑफर्स के साथ मिल जाएंगे। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां।
यह भी पढ़ें:
WWDC 2019: जून 3 को Apple डेवलपर इवेंट में हो सकती है ये घोषणाएं
ICC World Cup: Airtel Cricket Bonanza Contest के साथ शानदार Prizes जीतने का मौका
Google ने Huawei Mate 20 Pro को अपने Android Q Beta Program में किया शामिल
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप