Samsung के दो नए किफायती फोन: 6,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स
सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपने नए बजट स्मार्टफोन Galaxy M08 और Galaxy F08 पेश किए हैं। इनमें 6,000mAh बैटरी, ...और पढ़ें

Samsung के दो नए किफायती फोन: 6,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इंडियन मार्केट में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के तहत दो नए फोन लॉन्च कर दिए हैं जिन्हें कंपनी ने Galaxy M08 और Galaxy F08 के नाम से पेश किया है। दोनों डिवाइस को Samsung की वेबसाइट पर ‘Coming Soon’ के तौर पर लिस्ट किया गया है।
कंपनी ने इन फोन्स में बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और लंबे टाइम तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। दोनों मॉडल में IP64 रेटिंग और MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर देखने को मिल रहा है। चलिए इन दोनों डिवाइस के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं...
Galaxy M08 और Galaxy F08 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy M08 और Galaxy F08 में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। दोनों डिवाइस का वजन सिर्फ 197 ग्राम और मोटाई 8.0mm है। डिवाइस में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिल रही है। जबकि सिक्योरिटी के लिए फोन्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
दोनों फोन्स को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Helio G99+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक है। फोन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy M08 और Galaxy F08 के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए इन दोनों डिवाइस में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा है। प्राइमरी कैमरा ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आता है। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग Full HD 30fps तक हो सकती है।
दोनों डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी भी मिल रही है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। हालांकि, दोनों फोन्स में चार्जर बॉक्स में अलग से नहीं मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो डिवाइस में Android 17 मिल रहा है। Samsung ने फोन को 6 जेनरेशन तक OS अपग्रेड तथा छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यानी दोनों फोन्स को 2032 तक सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
नहीं किया कीमत का खुलासा
इन दोनों नए डिवाइस को फिलहाल 4GB+64GB वैरिएंट में लिस्ट किया गया है। दोनों डिवाइस में सर्किल टू सर्च, Quick Share, Knox Vault और SmartThings जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन्स में 4G LTE, डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट भी मिल रहा है।
