विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy Fold: ₹1.65 लाख की कीमत वाला स्मार्टफोन केवल 30 मिनट में सोल्ड आउट

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 12 Oct 2019 09:40 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 11:56 AM (IST)

Samsung Galaxy Fold भारत में दूसरी बार प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हुआ जिसके बाद फोन की डिलीवरी 20 अक्टूबर को होगी...

Samsung Galaxy Fold: ₹1.65 लाख की कीमत वाला स्मार्टफोन केवल 30 मिनट में सोल्ड आउट
Samsung Galaxy Fold: ₹1.65 लाख की कीमत वाला स्मार्टफोन केवल 30 मिनट में सोल्ड आउट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Fold पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1.65 लाख रुपये है। इतना महंगा होने के बावजूद ये फोन लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 11 अक्टूबर को दूसरी बार प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होने पर ये केवल 30 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गया। प्री-बुकिंग के बाद फोन की डिलीवरी 20 अक्टूबर को की जाएगी। इस स्मार्टफोन के साथ यूजर्स को मिलने वाले ऑफर में 24x7 technical सपोर्ट शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य ऑफर्स के तौर पर Samsung Galaxy Fold के साथ एक साल के लिए Infinity Flex Display Protection भी दिया जाएगा जिसके तहत एक्सिडेंटियल डैमेज प्रोटेक्शन और वन टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ मिलेगा। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्क्रीन है। जो कि फोल्ड हो जाती है और ओपन होने पर इसे एक टैबलेट की उपयोग किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स

Samsung Galaxy Fold के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स काफी खास है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि ये फोल्डेबल है तो यूजर्स को इसमें दो डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी और दोनों में एचडी+ सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। डिवाइस के मेन डिस्प्ले का साइज 7.3 इंच है और फोल्ड करने पर 4.6 इंच का हो जाता है। फोन को Snapdragon 855 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 12GB रैम और 512GB इंटरनल मेमोरी दी गई है।

फोन का कैमरा सेक्शन भी काफी खास है, कुल 6 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। दूसरा, 12 मेगापिक्लस का टेलिफोटो लेंस, तीसरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। वहीं फोन को फोल्ड करने पर 10 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,380एमएएच की बैटरी दी गई है।