Move to Jagran APP

Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसी दौरान Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Z Flip3 कंपनी का पूरी तरह से फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा। जबकि Galaxy Z Fold3 कंपनी का बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।

By Saurabh VermaEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 06:49 AM (IST)
Samsung के फोल्डेबल फोन Galaxy Flip3 और Galaxy Fold 3 की जल्द होगी लॉन्चिंग, जानिए क्या होगा खास
यह Samsung की प्रतीकात्मक फाइल फोटो है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Samsung Galaxy Z Flip3 और Galaxy Z Fold3 की लॉन्चिंग की तैयारी चल रही है। कंपनी फोन को इस साल की दूसरी छमाही में ग्लोबल लॉन्चिंग कर सकती है। टिप्सटर Ice Universe की रिपोर्ट के मुताबिक फोन की लॉन्चिंग में अभी कम से कम पांच माह का वक्त लग सकता है। Galaxy Z Fold3 स्मार्टफोन को S Pen सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसी दौरान Galaxy Z Flip3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। Galaxy Z Flip3 कंपनी का पूरी तरह से फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं होगा। जबकि Galaxy Z Fold3 कंपनी का बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। 

loksabha election banner

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung इस साल तीन तरह के फोल्डेबल स्मार्टफोन के मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। OLED रिसर्च फर्म UBI रिसर्च के मुताबिक जिन स्मार्टफोन को Samsung की तरफ से लॉन्च किया जाएगा, उसमें Galaxy Z Flip 2, Galaxy Z Fold 3 और नया Galaxy Z Fold Lite स्मार्टफोन शामिल है। इन सभी मॉडल में अल्ट्रा थिन ग्लास का इस्तेमाल कवर विंडो की तरह हुआ है। Galaxy Z Flip 2 में 6.7 इंच की इंटरनल स्क्रीन और एक 3 इंच की एक्सटर्नल स्क्रीन दी जा सकती है। फोन की इंटरनल स्क्रीन का साइज बिल्कुल पहले के Galaxy Z Flip फोन की तरह होगा। जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था। लेकिन एक्सटर्नल स्क्रीन साइज को बड़ा किया गया है। इसकी स्क्रीन साइज पुराने Flip फोन के मुकाबले 1.1 इंच बड़ी होगी। Samsung Galaxy Z Fold Lite में पहले की तरह समान स्क्रीन ऑफर की जाएगी। साथ ही कुछ लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। 

अन्य स्पेसिफिकेशन्स 

The Z Flip का नया वर्जन 6.7 इंच फोल्डेबल पैनल के साथ आएगा। लेकिन इसमें पुराने Z Flip के मुकाबले 3 इंच की बड़ी एक्सटर्नल डिस्प्ले मिलेगी। जबकि फोन का आउटर डिस्प्ले ओरिजिनल Z Flip के मुकाबले 1.1 इंच बड़ा होगा। Galaxy Z Fold2 में 6.2 इंच कवर स्क्रीन और 7.6 इंच मेन स्क्रीन दी गई है। Galaxy Z Fold2 स्मार्टफोन Samsung का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा, इससे पहले कंपनी ने Galaxy Fold और Galaxy Z Flip फोन को लॉन्च किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.