विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

50MP कैमरे के साथ नया 5G फोन लॉन्च करेगा Samsung, sAMOLED डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 25W चार्जिंग भी

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:40 PM (GMT+05:30)

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा, जिसमें 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और Exynos 1330 चिपसेट जैसे फीचर्स होंगे।

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy F70 5G भारत में 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

HighLights

  1. 18 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70 5G.

  2. 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और Exynos 1330 चिपसेट मिलेगा.

  3. Bold Black और Vivid Violet कलर में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च होने वाला है। सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि यह फोन उसके Galaxy F70 सीरीज को हिस्सा होगा। कंपनी पहले ही Galaxy F70 Pro 5G और Galaxy F70e 5G को लॉन्च कर चुकी है। अपकमिंग Samsung Galaxy F70 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज कंपनी लाइव कर चुकी है। इससे इस फोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। सैमसंग का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और sAMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्चिंग

Samsung Galaxy F70 5G की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि सैमसंग का यह फोन 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा। यह फोन दो कलर ऑप्शन Bold Black और Vivid Violet ऑप्शन में लाया जाएगा। इस फोन को की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी।

Samsung Galaxy F70 5G कंफर्म फीचर्स

Samsung Galaxy F70 5G को टीज करते हुए कंपनी ने कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म कर दिए हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आएगा। सैमसंग के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

डिस्प्ले की बात करें तो Samsung Galaxy F70 5G में sAMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन Full-HD+ होगा। इसके साथ ही यह Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इस फोन को कंपनी अपने Exynos 1330 चिपसेट के साथ रिलीज करेगी। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में एआई फीचर्स भी मिलेंगे, जिनमें Circle to Search भी शामिल है।

Samsung Galaxy F70 5G स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया गया है, जिसमें पिल शेप वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल टॉप लेफ्ट कॉर्नर में प्लेस किया गया है। इसके साथ ही फ्रंट कैमरे के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। इस फोन के दाईं ओर पावर बटन और बॉटम में USB Type-C पोर्ट दिया गया है।